Hanuman Chalisa

वेलेंटाइन वीक में क्‍यों, कैसे और कब मनाया जाता है Hug Day?

Webdunia
वेलेंटाइन वीक के दौरान ही हग डे आता है। जानना दिलचस्‍प है कि आखिर क्‍यों, कैसे और कब मनाया जाता है हग डे?
 
हग का मतलब है गले लगाना या बाहों में भरना। हग डे (Hug day) जो वैलेंटाइन वीक का एक बहुत ही खास दिन होता है। यह 12 फ़रवरी के दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है। प्यार करने वालो के लिए बहुत ही खास दिन होता है, क्योंकि इस दिन सभी प्यार करने वाले एक दूसरे को गले लगाते हैं और प्यार की झप्पी देते हैं। भारत में इसे जादू की झप्पी भी कहा जाता है।
 
किसी को गले लगाना आम बात है, लेकिन फ़रवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक में हग डे के दिन किसी को गले लगाना बहुत ही खास है। गले लगाने से विश्वास और प्‍यार बढ़ता है।
 
हग डे का समय
हग डे फ़रवरी माह में वैलेंटाइन वीक (valentine day) के 6वें दिन यानी 12 फ़रवरी को मनाया जाता है। वैसे तो फ़रवरी का पूरा महीना ही प्यार करने वालों के लिए ख़ास है।
 
क्‍यों मनाया जाता है
जब हम किसी को गले लगाते हैं, तो हमारे शरीर में कई हॉर्मोन निकलते हैं, जो हमारे Health  के लिए अच्छा होता है। ऐसा करने पर जिससे हम प्यार करते हैं उसके प्रति हमारा प्यार और विश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है। जब हम हग डे पर अपने प्रेमी की हग करते हैं, तो उसके प्रति हमारे मन में अथाह प्यार उमड़ता है।
 
कैसे लगाएं अपनों को गले?
अपने प्रेमी या अपनी पत्नी को निजी स्‍थान पर हग कर रहे हैं, तो उसे कसकर पकड़ लें। बांहों में भर लें।

अपने प्रेमी को कुछ मिनटों तक हग करें। अगर आप अपने प्रेमी को सार्वजनिक जगह पर हग कर रहे हैं, तो कुछ ही सेकेंड तक हग करें।
 
अपने खास दोस्त को हग कर रहे हैं तो केवल छोटी सी प्यार की झप्पी वाली हग कर सकते हैं।
 
दोस्तों को हग करना चाहते हैं, तो आप को उनके साथ साइड हग करना चाहिए।
 
आप अपने दूर के दोस्त या परिवार के कुछ ख़ास लोगो को हग करना चाहते है तो एक फॉर्मल सा साइड हग कर सकते हैं। जिसमें आप का कंधा एक दूसरे से टच हो जाता है।

Friends ‍मिल रहे हैं तो Group hug भी कर सकते हैं...  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख