Hanuman Chalisa

Happy Promise Day : प्रॉमिस डे के 5 वादे, जिंदगी बदल देंगे

प्रीति सोनी
हैप्पी प्रॉमिस डे : प्रॉमिस डे के खास 5 वादे....
 
वेलेंटाइन सप्ताह में प्यार करने वाले, प्रेम के हर रंग को उत्सव की तरह जीते हैं। प्यार का हर पहलू इस सप्ताह में अपने सुर्ख रंग में प्रकट होता है...फिर चाहे वह अपने प्रिय को लाल गुलाब देना हो, कोई उपहार हो या फिर गले लगाकर अपने प्रेम की अभिव्यक्ति देना हो। 
 
लेकिन इन सबमें खास है प्यार का वह वादा, जो मोहब्बत को लंबी उम्र से तो नवाजता ही है, बल्कि उसके हर जर्रे को मोहब्बत से सराबोर कर देता है।
 
तो फिर आप भी कीजिए अपने प्रिय को प्यार के यह 5 वादे, और लंबी कीजिए अपने प्यार की उम्र... 
 
1 प्यार में उम्र भर साथ निभाना, हर प्रेमी युगल का सपना होता है। अगर आप उम्र भर साथ निभाने का वादा कर इस सपने को सच करने की मुहर लगा देंगे, तो आपके साथी के लिए इससे बड़ी खुशी कोई हो ही नहीं सकती।
 
2 प्यार के कई रंग हैं। कभी रूठना-मनाना तो कभी झगड़ना और अपने साथी के प्रति एकाधिकार की भावना भी इसका एक रंग है। लेकिन इन सब से ऊपर है विश्वास बनाए रखना। वादा कीजिए कि आप साथी पर कभी शक नहीं करेंगे और अपना एवं साथी का विश्वास बनाए रखेंगे। 
 
3 साथ निभाना अलग बात है और प्यार को जीवन भर सजीव बनाए रखना दूसरी। अगर आप इस प्यार को हमेशा महसूस करने के साथ-साथ अपने साथी को भी जताते रहेंगे, तो यह प्यार उम्र भर सजीव बना रहेगा। तो यह वादा भी कर डालिए।
 
4 प्यार में सबसे जरूरी है एक दूसरे को समझना और हर परिस्थिति में साथ देना। आपका साथ न केवल साथी को मानसिक संबल देता है, बल्कि प्यार की गर्माहट को भी बनाए रखता है। तो बिना देर किए आप उन्हें इस सहयोग का वादा करें, और प्यार को मजबूती प्रदान करें। 
 
5 सम्मान हर रिश्ते की लंबी उम्र के लिए जरूरी है। प्यार के साथ-साथ साथी के प्रति सम्मान बनाए रखने का वादा कीजिए, और अपने रिश्ते को गरिमामय बनाए रखिए। 
ALSO READ: प्रॉमिस डे : झगड़ों से बचेंगे, प्यार खूब करेंगे, करें Promise
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख