Hanuman Chalisa

Valentine Day 2020 : अपने Valentine को दें special rose, हर राशि का है खास गुलाब

Webdunia
Valentine Day Special
प्रेम वास्तव में अनोखा एहसास है यही कारण है कि इसको लेकर युवा ही नहीं हर उम्र के लोग उत्साहित रहते हैं और इसी उत्साह से वेलेंटाइन डे को मनाने की योजनाएं भी बनाते हैं।

यही कारण है कि आज प्रमुख पर्व त्योहार की भांति ही वेलेंटाइन डे मनाया जाने लगा है। इस वेलेंटाइन पर आप राशि के अनुसार गुलाब देकर अपने प्रेमी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। वैसे एक बार में 'आई लव यू' कहना है तो लाल गुलाब देना सबसे अच्छा है। वेलेंटाइन डे के खास अवसर पर गुलाब का फूल उसी प्रकार महत्व रखता है जैसे- होली में रंग और दीपावाली में दीपक।

इसका कारण यह है कि इस दिन सभी प्रेमी अपने प्रेम का इजहार गुलाब का फूल देकर करना चाहते है। गुलाब कई रंग के होते हैं और रंगों के अनुरूप इनका मतलब भी अलग-अलग होता है। आइए जानें वेलेंटाइन डे पर गुलाबों का महत्व और अपने प्रेमी को कौन-सा फूल दें 12 राशियों के जातक... 
 
मेष और वृश्चिक राशि :

लाल गुलाब प्यार का प्रतीक है, यह मंगल की राशि मेष और वृश्चिक वालों को काफी पसंद आता है। 

तुला और वृषभ :

पर्पल रंग का गुलाब तुला या वृषभ राशि के लोगों को काफी पसंद होता है क्योंकि यह पहली नजर में प्यार का प्रतीक होता है। वैसे सफेद रंग का गुलाब भी इन्हें अच्छा लगता है। 

कन्या और मिथुन राशि :

हरा रंग का गुलाब गुलाब नयापन, खुशी और प्रचुरता का प्रतीक होता होता है जो कन्या और मिथुन राशि वालों को आकर्षित करता है। 

कर्क राशि :

सफेद गुलाब शाश्वत प्रेम और दिल की सच्चाई को बयान करता है जो कर्क राशि के व्यक्तियों को काफी भाता है।

सिंह राशि :

लैवेंडर कलर का गुलाब गहरे प्यार का प्रतीक होता है जो सिंह राशि के व्यक्तियों को काफी पसंद आता है।

मकर और कुंभ राशि :

अपने जीवन में प्यार को गहराई चाहते हैं तो लाल गुलाब देना सबसे अच्छा है। 

धनु और मीन राशि :

पीला गुलाब खुशी और दोस्ती का प्रतीक होता है जो गुरु की राशि धनु और मीन वालों को काफी भाता है क्योंकि उनकी प्रकृति गंभीर और ज्ञानियों वाली होती है। 

- पं. प्रेमकुमार शर्मा


ALSO READ: 7 फरवरी से शुरू हो रहा है वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन, जानें Rose Day पर उपहार में दें कौन-सा गुलाब

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख