Hanuman Chalisa

वेलेंटाइन डे पर कविता : मुझे प्यार है...

Webdunia
-डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव
 
मुझे हर उस लम्हे से प्यार है,
जो तुमने जिया है।
तुम अभी इस घड़ी, पल जहां हो,
उस वक्त, उस जगह से मुझे प्यार है।
 
प्यार है मुझे उस रास्ते, गलियारों से,
जहां से तुम गुजरे और निकलोगे,
जब वापस घर आओगे।
 
प्यार है मुझे उस ठौर से जहां तुम ठहरे,
उतना आसमां मुझे प्यारा है बेहद।
जिसके तले तुम हो अभी,
और वह धरा जहां तुम खड़े।
 
पर उससे ज्यादा उस नभ से,
जहां तुम नहीं,
क्योंकि वह और मैं दोनों तुम बिन है।
 
मुझे प्यार है उस उजाले से, जहां तुम, 
वह घना अंधेरा भी मेरा, जो तुम्हारा है।
 
प्यार करती हूं हर उस रस्म से,
जो तुमने निभाई,
और उससे जो कभी निभाओ।
 
प्यार है मुझे हर उस ख्याल से,
जो अभी तुम्हारे जेहन में है।
और उस भाव से जो दिल में,
उस हर बात पर मेरे दिल में,
जो तुमने सोची पर न की।
 
पर तुम्हारे हर सपने से इतर,
हकीकत मुझे प्यारी।
 
हर उस एकांत से मुझे प्यार,
जो तुमने काटा,
उस जलसे से बेहद जहां तुम थे।
 
लेकिन तुम्हारी खुशी से ज्यादा दुख से,
हासिल से ज्यादा खोने से,
बातों से ज्यादा यादों से,
होने से ज्यादा न होने से,
हां, मुझे प्यार है।
 
क्योंकि मैं तुमको सिर्फ मुझमें नहीं,
उन सब में पाती हूं जिसमें तुम हो,
मैं हर पल, हर उस जगह होती हूं,
जहां जिसके दरमियान तुम होते हो,
और उन सबसे मुझको बेहद प्यार है।
 
और उन लम्हों से ज्यादा जो तुमने मुझमें,
और मैंने तुम में बिताया है,
कहीं ज्यादा उनसे जिसने तुम बिन,
मुझे कहीं ज्यादा अपनाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और 10 उल्लेखनीय कार्य

Pan Kulfi: मेहमानों को कर दें हैरान! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल शाही पान कुल्फी

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

बाल गीत : संविधान में लिखी हुई है

9 अप्रैल, विश्व नवकार महामंत्र दिवस: जानें कल्याणकारी मंत्र और उसकी विशेष खासियतें

अगला लेख