Festival Posters

वसंत पंचमी पर इन सरल उपायों से मिलेगा विद्या, बुद्धि और वाणी का आशीर्वाद

Webdunia
इस बार वसंत पचंमी (Vasant Panchami 2022) शनिवार, 05 फरवरी 2022 को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष वसंत पंचमी और देवी सरस्वती का प्राकट्‍य दिन माघ शुक्ल पंचमी तिथि को मनाया जाता है। 
 
वसंत पंचमी (Vasant Panchami), वीणावादिनी देवी मां सरस्वती (Goddess Saraswati) की आराधना का पर्व है। मां सरस्वती विद्या, बुद्धि और वाणी का आशीर्वाद देती है। वसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजन के साथ-साथ निम्न उपाय करने से विद्या, बुद्धि और जीवन के संकटों के नाश होता है। 
 
यहां आपके लिए प्रस्तुत है अचूक उपाय-Vasant Panchami 2022 Remedies
 
 
1. वसंत पंचमी की सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर मंत्र- ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः का तुलसी की माला से 108 बार जाप करने से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है।
 
2. वसंत पंचमी के दिन बुद्धि में विकास के लिए काली मां के दर्शन कर पेठा या कोई भी फल अर्पित करके ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महा सरस्वत्यै नम:’ मंत्र का सस्वर जाप करना चाहिए।

 
3. वसंत पंचमी के दिन केसरयुक्त खीर का भोग देवी सरस्वती को लगाकर कन्याओं को खिलाना चाहिए। 
 
4. वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का ध्यान करके ‘ह्रीं वाग्देव्यै ह्रीं ह्रीं’ मंत्र का जाप करने तथा शहद का भोग लगा कर उसका प्रसाद वितरित करने से संगीत के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती हैं। 
 
5. वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को सफेद वस्त्र अर्पित करके मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करने से वह मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण होती है।

 
6. वसंत पंचमी के दिन गरीब या निर्धन बच्चों को पुस्तकें, कॉपी, पेन, पेंसिल तथा पढ़ाई की अन्य सामग्री दान करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं।
 
7. वसंत पंचमी पर पीले रंग के कपड़ों का गरीब कन्याओं को दान करना चाहिए। ये माता सरस्वती की कृपा पाने का सबसे सरल और अचूक उपाय है।
rk.

ALSO READ: वसंत पंचमी कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, श्रेष्ठ संयोग और सरस्वती मंत्र

ALSO READ: वसंत पंचमी कब है, मां सरस्वती के 10 मंत्र देंगे वाणी, ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद

Saraswati Puja

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

November 2025 Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 24-30 नवंबर, इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें अपना भाग्य

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि चलेंगे मार्गी चाल, 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा की वर्ष 2026 के लिए 5 प्रमुख भविष्यवाणियां

सभी देखें

धर्म संसार

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि (Scorpio)- पंचम के शनि और चतुर्थ के राहु से रहें बचकर, बृहस्पति के उपाय से चमकेगा भाग्य

Lord Krishna Quotes : गीता जयंती 2025: भगवान श्रीकृष्ण के 10 अनमोल वचन

विवाह पंचमी 2025: क्यों है यह दिन खास? जानिए श्रीराम-जानकी की कृपा पाने के उपाय

अगला लेख