Vasant Panchami 2022: बुधादित्य और केदार योग में मनेगी वसंत पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त

Webdunia
मां सरस्वती का दिन है वसंत पंचमी,इसे बसंत पंचमी भी कहते हैं...इस दिन मां शारदा ज्ञान, वाणी, विद्या और बुद्धि का वरदान देती है... माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि इस बार 5 फरवरी 2022 को मनाई जा रही है। 
 
मान्यतानुसार इस दिन मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। इस वर्ष पंचमी तिथि का प्रारंभ 5 फरवरी को हो रहा है। मकर राशि में सूर्य और बुध के रहने से बुधादित्य योग बन रहा है। इस दिन सभी ग्रह चार राशियों में विद्यमान रहेंगे। इसलिए इस दिन केदार जैसा शुभ योग बन रहा है।
 
 शुभ मुहूर्त : सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 5 फरवरी की सुबह 6 बजकर 43 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक है।

इस दौरान पूजन के लिए शुभ समय 5 फरवरी को सुबह 6.43 से 12.35 तक रहेगा।
विद्या की अधिष्ठात्री है सरस्वती : देवी सरस्वती सत्व गुण संपन्न विद्या की अधिष्ठात्री है। ब्रह्मवैवर्त पुराण में वसंत पंचमी तिथि से अक्षराम्भ, विद्यारंभ को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। माता के चार भुजाओं में एक हाथ में माला, दूसरे में पुस्तक और दो अन्य हाथों में वीणा है। सुरों की अधिष्ठात्री होने के कारण इनका नाम सरस्वती हुआ। वसंत पंचमी को मां सरस्वती के साथ-साथ भगवान गणेश, लक्ष्मी, कॉपी, कलम और वाद्ययंत्रों की पूजा अति फलदायी मानी जाती है। पूजा में मां सरस्वती को अर्पण के बाद श्रद्धालु एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

गर्मी में करें ये धार्मिक उपाय, मिलेगी तपती धूप में सकारात्मक ऊर्जा और शांति

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

अचला या अपरा एकादशी का व्रत रखने से क्या होता है?

सभी देखें

धर्म संसार

18 मई 2025 : आपका जन्मदिन

18 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

कब से प्रारंभ हो रही है पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या रहेगा इस बार खास?

Vastu Tips: कामयाबी की ओर बढ़ते कदम: कार्यस्थल पर तरक्की पाने के 10 उपाय

अचला एकादशी व्रत से मिलते हैं ये 8 अद्भुत लाभ

अगला लेख