Hanuman Chalisa

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

WD Feature Desk
शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (11:45 IST)
Basant Panchami 2025: इस बार 2 दिन मनाई जा रही है बसंत पंचमी। यह त्योहार उदयातिथि के अनुसार 3 फरवरी 2025 सोमवार को रहेगा परंतु मतांतर और पंचांग भेद के चलते अधिकतर जगहों पर 2 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन होगी माता सरस्वती की पूजा। दोनों ही दिन माने तो हमें इस दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इन्हें करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।ALSO READ: बसंत पंचमी 2 या 3 फरवरी 2025 को, जानिए सही डेट और टाइम, पूजा का मुहूर्त और चौघड़िया
 
बसंत पंचमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
1. वस्त्र: बसंत पंचमी के दिन काले, कत्थई, मटमैले और गंदे वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े पहनने चाहिए। संभव हो तो पीले वस्त्र पहनने चाहिए।
 
2. वाणी: इस दिन वाणी पर संयम रखना चाहिए और किसी को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए। इस दिन झगड़े से भी बचना चाहिए। आज के दिन शुभ बोले और शुभ सोचें।
 
3. खानपान: इस दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए। वसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए।
 
4. ब्रह्मचर्य: इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना बेहद जरूरी है।
 
5. पौधे: वसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। इस दिन फसल काटने का कार्य भी नहीं करना चाहिए।
 
6. विद्या का सामान : इस दिन कलम, कागज, दवात का पूजन करें, स्टेशनरी के सामान का अपमान न करें। 
 
बसंत पंचमी के दिन क्या करें: 
1. विद्यारंभ का दिन: इस दिन को शिक्षा दीक्षा आरंभ करने के दिन भी माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन को बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के आरंभ के लिए शुभ मानते हैं। इस दिन बच्चे की जीभ पर शहद से ॐ बनाना चाहिए। माना जाता है कि इससे बच्चा ज्ञानवान होता है व शिक्षा जल्दी ग्रहण करने लगता है। ALSO READ: vasant panchami: बसंत पंचमी के 8 सबसे खास उपाय और 5 कार्य से आएगी जीवन में सुख, शांति और समृद्धि
 
2. अन्नप्राशन का दिन: 6 माह पूरे कर चुके बच्चों को अन्न का पहला निवाला भी इसी दिन खिलाया जाता है। अन्नप्राशन के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है। 
 
3. परिणय प्रसंग: बसंत पंचमी को परिणय सूत्र में बंधने के लिए भी बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है।
 
4. गृह प्रवेश: गृह प्रवेश से लेकर नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी इस दिन को शुभ माना जाता है।
 
5. स्नान दान: इस त्योहार पर पवित्र नदियों में लोग स्नान आदि करके पुण्य अर्जित करते हैं।ALSO READ: बसंत पंचमी पर माता सरस्वती के अलावा किसकी होती है पूजा? वैवाहिक जीवन में मिलता है लाभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 मई, 2026)

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

अगला लेख