Biodata Maker

Vastu Tips : ये 6 चीजें भूलकर भी न मांगें किसी से उधार, वरना होंगे कंगाल

Webdunia
अगर आपको भी दूसरों की चीजें मांग कर इस्तेमाल करने की आदत है तो इस आदत को तुरंत बदल डालिए। यह आपके लिए मुसीबत और बदकिस्मती की वजह बन सकते हैं। वास्तव में इसका कारण है नकारात्मक ऊर्जा।
 
दूसरों की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका अगर आप उपयोग करते हैं तो उनकी नकारात्मक ऊर्जा आप तक पहुंच जाती है।  इसलिए इनके प्रयोग से बचने की सलाह दी गई है। 
घड़ी: कभी किसी दूसरे व्‍यक्ति की घड़ी को आपको नहीं पहनना चाहिए। चूंकि घड़ी को व्‍यक्ति के जीवन के समय से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए माना जाता है कि दूसरे की पहनी घड़ी को पहनने से उसका बुरा समय आपके साथ शुरू हो सकता है।
अंगूठी: बात सिर्फ रत्नों वाली अंगूठी की ही नहीं है किसी भी धातु की अंगूठी अगर आप दूसरों से अदल-बदल कर पहनते हैं तो अपने लिए मुश्किलों को खड़ा कर रहे हैं। अंगुलियों के अंगूठी वाले स्थान से हमारे जीवन और सेहत का मामला जुड़ा है इसलिए सतर्क रहें। ऐसा कतई न करें। 
कपड़े: किसी के पहने हुए कपड़े पहनने से दुर्भाग्य आता है। इसलिए किसी के पहने कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। इससे उनकी नकारात्मक ऊर्जा भी आती है। सेहत के लिहाज से भी यह अनुचित है क्योंकि इससे कीटाणु प्रवेश कर सकते हैं। त्वचा का संक्रमण हो सकता है। 
चप्पल: अक्सर किसी की पहनी हुई चप्पल या जूते भी हम पहन लेते हैं यह आदत आपको घोर दरिद्रता का शिकार बना सकती है। वास्तव में शनि का स्थान पैरों में होता है। शरीर के सारे संघर्ष पैर के ही हिस्से में आते हैं। अगर आप किसी और की चप्पल पहनते हैं तो उसके संघर्ष अपने ऊपर ले लेते हैं। 
कंघा: यह बात सेहत के लिहाज से तो कही ही जाती है लेकिन किस्मत की दृष्टि से भी कंघे का इस्तेमाल गलत है। ना सिर्फ कंघे बल्कि जो भी सामग्री सिर से संबंधित है वह शेयर नहीं करना चाहिए। इससे आपके नसीब पर विपरीत असर पड़ सकता है। 
पेन: किसी की कलम या पेंसिल लें तो उसे वापस लौटाएं। ऐसा नहीं करते हैं तो आर्थिक और करियर के क्षेत्र  में भारी हानि हो सकती है। 
अन्य :  
अगर आपको कोई तोहफा मिलता है, तो उसे किसी और को ना दें। उसे खुद ही उपयोग में लाए। 
 
अगर आपके लिए कोई चीज बेहद लकी है, तो उसे किसी और को ना दें. इससे आपका गुड लक चला जाता है। 
 
दूसरे के बिस्‍तर पर सोने से वास्‍तुदोष होता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी, बदहाली आती है। 
 
यही 6 चीजें आपको अपनी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे आपके शुभ समय का परिवर्तन दूसरे के साथ हो सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

Shani Margi 2025: शनि के मार्गी गोचर से 4 राशियों के लोगों को रहना होगा बचकर

Gita Jayanti 2025: गीता जयंती पर जानिए पापों से मुक्ति के लिए खास 5 उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 नवंबर, 2025)

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख