Hanuman Chalisa

दरवाजे को इन 5 वस्तुओं से सजाएं तो होंगे 5 फायदे

अनिरुद्ध जोशी
घर का दरवाजा ही हमारी सुख, समृद्धि और शांति के द्वार खोलता है। यह टूटा फूटा, एक पल्ले वाला, त्रिकोणाकार, गोलाकार, वर्गाकार या बहुभुज की आकृति वाला, दरवाजे के भीतर वाला दरवाजा, खिड़कियों वाला दरवाजा आदि नहीं होना चाहिए। आओ जानते है द्वार सजाएं इन 5 वस्तुओं से तो होंगे पांच फायदे।
 
 
1. बंदनवार : मुख्य द्वार में आम, पीपल, अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाने से वंशवृद्धि होती है। वंदनवार इस बात का प्रतीक है कि देवगण इन पत्तों की भीनी-भीनी सुगंध से आकर्षित होकर घर में प्रवेश करते हैं।
 
 
2. मांडना : मांडना को 'चौंसठ कलाओं' में स्थान प्राप्त है। इसे अल्पना भी कहते हैं। द्वार के सामने और द्वार की दीवार पर आसपास यह बनाया जाता है। इससे घर-परिवार में मंगल रहता है। मांडने की पारंपरिक आकृतियों में ज्यॉमितीय एवं पुष्प आकृतियों के साथ ही त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त, कमल, शंख, घंटी, स्वस्तिक, शतरंज पट का आधार, कई सीधी रेखाएं, तरंग की आकृति आदि मुख्य हैं। यह घर में सुख समृद्धि के साथ ही उत्साह का संचार करती है।
 
 
3.पंचसूलक और सातिया : पंचसूलक पांच तत्वों की प्रतीक खुली हथेली की छाप को पंचसूलक कहते हैं। इसे द्वार के आसपास बनाया जाता है। इसी के साथ सातिया अर्थात स्वस्तिक बनाया जाता है। सौभाग्‍य के लिए इस प्रतीक का उपयोग और महत्व शास्त्रों में बताया गया है।
 
 
4. गणेश आकृति : भगवान गणेशजी की मूर्ति या उनकी आकृति को द्वार के बाहर ऊपर चित्रित या अंकित किया जाता है। यदि बाहर कर रहे हैं तो द्वार के भीतर उपर भी यही करना जरूरी है। इससे घर में किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी नहीं होती है और घर की सुरक्षा भी बनी रहती है।
 
 
5. देहली हो सुंदर और मजबूत : द्वार की देहली (डेली) बहुत ही मजबूत और सुंदर होना चाहिए। मंगलिक अवसरों पर भगवान का पूजन करने के बाद अंत में देहली की पूजा की जाती है। देहली के दोनों ओर सातिया बनाकर उसकी पूजा करें। सातिये के ऊपर चावल की एक ढेरी बनाएं और एक-एक सुपारी पर कलवा बांधकर उसको ढेरी के ऊपर रख दें। इस उपाय से धनलाभ होगा।
 
 
उक्त कार्य करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि, उत्साह, सौभाग्य और आयुवृद्धि होती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख