कहां हो आपका घर, जानिए वास्तु के 5 नियम

अनिरुद्ध जोशी
प्राचीन भारत में नगर, ग्राम या मकान बनाने के कुछ वास्तु नियम होते थे। इनके कारण जीवन में धन, समृद्धि और खुशियां बनी रहती थी। हालांकि वर्तमान में इन नियमों को नहीं माना जाता है। बढ़ती आबादी के दबाव या कहें कि पश्चिम के अनुसरण के चलते लोगों ने फ्लैट में रहना शुरू कर दिया है। आप निम्नलिखित नियम मानें या न मानें लेकिन जानें जरूर।
 
 
1. मंदिर के पास हो मकान : आपका मकान मंदिर के पास है तो अति उत्तम। थोड़ा दूर है तो मध्यम और जहां से मंदिर नहीं दिखाई देता वह निम्नतम है। मकान मंदिर से कम से कम इ‍तनी दूर हो चाहिए कि उसकी छाया आपके मकान पर ना पड़े।
 
 
2. प्राकृतिक सुंदरता के बीच हो मकान : मकान उस शहर में हो जहां 1 नदी, 5 तालाब, 21 बावड़ी और 2 पहाड़ हो। हालांकि वर्तमान में बावड़ी, तालाब आदि तो रहे नहीं। ऐसे में जिस शहर में नदी हो वहां रहना चाहिए या फिर ऐसी जगह रहना चाहिए जहां प्राकृतिक सुंदरता हो।
 
 
3. किस दिशा में हो मकान : मकान पहाड़ के उत्तर की ओर बनाएं। मकान शहर के पूर्व, पश्‍चिम या उत्तर दिशा में बनाएं। मकान का द्वार पूर्व, पश्‍चिम या उत्तर दिशा का ही होना चाहिए।
 
 
4. स्वजनों के बीच हो मकान : मकान अपनों के ही के पास बनाएं। माकान ऐसी जगह हो जहां आसपास सज्जन या स्वजातीय के लोग रहते हों। यदि आप शाकाहारी है तो आपको महांसाहार लोगों के बीच रहना कठिन लगेगा। ऐसे में मकान की लोकेलिटी तय करना जरूरी है।
 
 
5. मकान के सामने अवरोध ना हो : मकान के सामने तीन रास्ते न हों, चौराहे पर न हो मकान, मकान के एकदम सामने खंभा या वृक्ष न हो। मकान के सामने या आसपास फैक्ट्री या शोर मचाने वाले संस्थान न हो। मकान शराब या मांस बेचने वाली जगह पर न हो। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mahabharat Mosul War : मौसुल के युद्ध में बच गए यदुवंशियों ने पश्चिम के देशों में जाकर क्या किया?

History of Lord Vishnu: भगवान विष्णु का इतिहास जानें

पूजा किस प्रकार से की जाती है, जानिए पूजन की विधि

Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी मंदिर में जाने के लिए कैसे होता है रजिस्ट्रेशन, कितने दिन पहले लेना होता है टोकन

Hanuman chalisa: यदि इस तरह से पढ़ते हैं हनुमान चालीसा तो इसका नहीं मिलेगा लाभ

Astro prediction: 4 जून 2024 को किस पार्टी का भाग्य चमकेगा, क्या बंद है EVM में

Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा

Tulsi : तुलसी के पास लगाएं ये तीन पौधे, जीवनभर घर में आएगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Jyeshtha month 2024: ज्येष्ठ माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

अगला लेख