Hanuman Chalisa

घर की ये जानलेवा 10 वस्तुएं जीवन में घोल सकती हैं जहर

अनिरुद्ध जोशी
हमारे घर में रखी वस्तुएं हमारे जीवन पर, सेहत पर और मानसिक स्थिति पर बहुत गहरा असर डालती है। वास्तु अनुसार घर में कई तरह की नकारात्मक वस्तुएं होती है जिसका हमें पता ही चलता है। ऐसी वस्तुओं को घर से बाहर निकाल देना चाहिए या उन्हें उचित स्थान पर रखना चाहिए। आओ जानते हैं ऐसी ही 10 तरह की वस्तुओं के नाम जिनसे घर का वातावरण हो जाता है विशैला।
 
 
1. दवाइयां : घर में एंटीबॉयोटिक दवा या दवाइयों के लिए उचित स्थान होना चाहिए। हर कहीं दवाइयां बिखरी पड़ी नहीं रहना चाहिए। इससे आपके दिमाग में नेगेटिव बनी रहती है और इससे वातारवण भी अशुद्ध रहता है। ऐसा लगता है जैसे बीमार लोगों का घर है।
 
2. एसिड की बोतल : कई बार लोग टॉयलेट या वॉशरूम साफ करने के लिए एसिड की बोतल खरीदकर लाते हैं। यह बहुत ही हानिकारक वस्तु है। यदि आपको यह जांचना ही कि यह कितनी खराब है तो आप इस बोतल को तुलसी के पौधे या अन्य किसी पौधे के पास रख कर देख लें। 10 से 15 दिन में फर्क पता चल जाएगा। यह बोतल जहां भी रखी रहती है वहां के आसपास का वातावरण खराब कर देती है। 
 
3. टॉयलेट क्लिनर शोप : यह भी एसिड की बोतल जैसा ही असर करता है। इसे भी टॉयलेट में उचित स्थान पर ही दूर रखा रहना चाहिए।
 
4. फिनॉयल की बोतल : यह भी एसिड की बोतल जैसा ही असर करता है। इसे भी उचित स्थान पर ही दूर रखा रहना चाहिए।
 
5. कीटनाशक : किसान घरों में कीटनाशक खाद या दवाइयां होती हैं जो कि बहुत ही खतरनाक होती है। इन्हें भी उचित स्थान पर ही रखें।
 
6. जहरीले रसायन : कई घरों में मच्छर मारने, चूहा मारने और अन्य तरह के कीड़े मकोड़े मारने की जहरीली दवाएं होती हैं। इन्हें अच्छे से पैक करके उचित स्थान पर ही रखना चाहिए। 
 
7. अधिक बल्ब : कई घरों में अधिक रोशनी के लिए ढेर साले बल्ब लगा दिए जाते हैं। प्रकाश की अधिकता के चलते भी आंखों के अलावा भी मस्तिष्क को बहुत नुकसान होता है।
 
8. एयर फ्रेशनर : कार या घर में भीनी भीनी सुगंध फैलाने के लिए रूम फ्रेशनर या एयर फ्रेशनर का उपयोग किया जाता है। यदि एयर फ्रेशनर किसी रसायन से बने हैं तो यह बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक सिद्ध हो सकते हैं।
 
9: प्लास्टिक का सामान : आजकल प्लास्टिक का प्रचलन बढ़ गया है। आटे का डब्बा, रोटी का डब्बा, चम्मच, चाय का डब्बा, पानी की बोतल, मसाले आदि के छोटे-छोटे डब्बे आदि कई सामान प्लास्टिक के आने लगे हैं। प्लास्टिक की थेलियां भी बहुत से घरों में इकट्ठी करके रखी जाती है। घर में यदि प्लास्टिक है तो यह उर्जा का कुचालक होता है। आपके घर का वातावरण बदल जाएगा और इससे आपके भीतर का उत्साह समाप्त होकर निराशा में बदल जाएगा। यह संकट को आमंत्रित करने का अच्छा साधन है। वैज्ञानिक कहते हैं कि प्लास्टिक कैंसर का भी कारण बन सकता है।
 
10. नॉन स्टिक पॉटरी : इसमें तेल की बचत होती है परंतु इस पर कैमिकल की कोटिंन होती है जो सेहत के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है।
 
इसके अलावा घर में ऐसी कई हानिकारक वस्तुएं होती है जिसके घर में रखें होने से घर का वातावरण विशैला बन जाता है। यह स्थूल रूप से दिखाई नहीं देता लेकिन हवा का गुण धर्म इससे बदल जाता है। ऐसे कई वस्तुएं हैं जो हमारे आसपास बिखरी पड़ी रहती है। सभी तरह की हानिकारक वस्तुओं के लिए एक स्थान नियुक्त होना चाहिए और वह भी ऐसा जहां वे सुरक्षित रखी हों। ऐसी वस्तुओं के लिए अलग से लकड़ी या लोहे का एक बॉक्स बनवाएं और उसमें रखें जो किचन और बेडरूम से दूर हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

13 May Birthday: आपको 13 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख