ये 5 पौधे करते हैं घर में धन की बरसात, इस खास दिशा में सजाएं और देखें चमत्कार

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (14:51 IST)
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार सकारात्मक और नाकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाले पौधे होते हैं। सकारात्मक पौधों को घर में या घर के आंगन में लगाने से धन, सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। आओ जानते हैं ऐसे 5 पौधों के बारे में जो आपके जीवन में धन संबंधी समस्या को समाप्त करके आपको करोड़पति बना सकते हैं।
 
 
1.मनी प्लांट या क्रसुला ओवाटा : मान्यता है कि मनी प्लांट की बेल के घर में रहने से समृद्धि बढ़ती है। मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है।इस दिशा के देवता गणेशजी हैं जबकि प्रतिनि‍धि शुक्र हैं। दूसरी ओर क्रसुला ओवाटा भी मनी प्लांट की तरह का ही पौध है। के संबध में मान्यता है कि पौधे को लगाने से यह धन को आकर्षित करता है। फेंगशुई अनुसार क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। अंग्रेज़ी में इसे जेड प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट या मनी प्लांट कहते हैं।
 
 
2.लक्ष्मणा या सफेद पलाश : यह पौधा बहुत दुर्लभ है। हालांकि यदि आपको यह कहीं से मिल जाए तो इसे अपने घर के आंगन या गैलरी में लगाएं। मान्यता है कि लक्ष्मणा का पौधा भी धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। घर में किसी भी बड़े गमले में इसे उगाया जा सकता है। कहते हैं कि जिस किसी के भी घर में सफेद पलाश और लक्षमणा का पौधा होता है वहां धनवर्षा होना शुरू हो जाती है।
Vastu n Money
3.कनेर : कनेर की तीन तरह की प्रजातियां होती है। एक सपेद कनेर, दूसरी लाल कनेर और तीसरी पीले कनेर। कनेर के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। देवी लक्ष्मी को सफेद कनेर के फूल चढ़ाए जाते हैं। 
 
4.श्वेत अपराजिता : यह पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। संस्कृत में इसे आस्फोता, विष्णुकांता, विष्णुप्रिया, गिरीकर्णी, अश्वखुरा कहते हैं। श्वेत और नीले दोनों प्रकार की अपराजिता औषधीय गुणों से भरपुर है।
 
5.हरसिंगार या रजनीगंधा : पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। यह वृक्ष जिस भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भरने की क्षमता रखते हैं। रजनीगंधा की तीन किस्में होती है। इसका सुगंधित तेल और इत्र भी बनता है। इसके कई औषधीय गुण भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि कब रहेगी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?

पर्स में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

बुध ग्रह मीन राशि में अस्त, 3 राशियां रहेंगी मस्त

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

क्यों खास होता है गुड़ी पड़वा का पर्व? जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

सभी देखें

नवीनतम

21 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

21 मार्च 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Lal Kitab Astrology Tips: टेंशन दूर करना हो तो रात को तकिए के पास एक चीज रखकर सोएं

सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि ग्रह जाने वाले हैं मीन राशि में, 6 राशियों के जीवन में होगा कुछ बड़ा बदलाव

Weekly Muhurat: मार्च 2025 के नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त, जानें व्रत-त्योहार एवं ग्रह गोचर

अगला लेख