Dharma Sangrah

किचन का वास्तु : रसोई में की जाने वाली 10 गलतियां परेशान कर सकती है घर के मुखिया को

Webdunia
किचन (kitchen) या रसोईघर (Rasoighar) हर महिला के जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। यह एक ऐसा स्थान है, जहां महिलाएं अपना अधिक से अधिक समय बिताती है। वास्तु शास्त्र (vastu tips) में किचन के वास्तु के कुछ खास नियम बताए गए हैं, अगर हम उनकी ओर से अपना ध्यान हटा देते हैं या हम वास्तुनुरूप चीजों का ध्यान नहीं रखते तो यही गलतियां आगे चलकर हमारे लिए या यूं कहें कि घर के मुखिया के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

यहां पढ़ें किस तरह रखें अपने किचन में वास्तु का kitchen vastu रखें ध्यान- 
 
1. वास्तु शास्त्र vastu या धार्मिक मान्यताओं की मानें तो घर की महिला या स्त्री को कभी भी बिना स्नान किए रसोईघर में प्रवेश नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से परिवार वालों की सेहत को लेकर समस्या बनी रह सकती है।
 
2. अपने किचन या रसोईघर में टूटे बर्तन अथवा बेकार सामान, कांच के तड़के हुए पॉट या कुकर अथवा कोई भी ऐसी चीज वहां इकट्‍ठा ना होने दें। 
 
3. किचन कभी भी टॉयलेट के ऊपर, नीचे तथा सीढ़ियों के नीचे ना बनाएं। यह स्थिति जहां स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं वही परिवार को धन की कमी भी महसूस कराता है तथा घर के मुखिया के भाग्य को भी दुष्प्रभावित करता हैं।
 
4. घर के मेन दरवाजे के सामने या ठीक उसके पास कभी भी रसोईघर ना बनवाएं। इससे घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति निर्मित हो सकती है तथा सामंजस्य और तालमेल की कमी के चलते घर के मुखिया को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
 
5. वास्तु शास्त्र की मानें तो किचन और बाथरूम आमने-सामने रखना कतई उचित नहीं माना जाता है, अगर ऐसा है और बाथरूम या किचन हटाना या जगह बदलना संभव नहीं हो तो बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखना उचित रहेगा तथा जहां तक हो सकें किचन को परदा लगाकर ढंकना भी ठीक रहेगा। 
 
6. खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मिक्सी, माइक्रोवेव अवन, टोस्टर, हैंड मिक्सी या अन्य कोई भी चीज हो, जो आपके काम की नहीं रहीं, उन्हें तुरंत किचन से बाहर करना चाहिए। यह बच्चों के करियर में रुकावट का कारण बनता है। 
 
7. किचन में खाना बना रही महिलाओं के ठीक पीछे या उनकी पीठ की तरफ रसोईघर का प्रवेश द्वार नहीं होना चाहिए। यह भी वास्तु की दृष्टि से ठीक नहीं माना जाता है। 
 
8. अगर आप किचन में पानी और चूल्हा यानी अग्नि को एकसाथ रखते हैं तो यह स्थिति में घर की महिला, जो कि अपना अधिक समय रसोई में ही व्यतीत करती है, उसका मानसिक संतुलन बिगाड़ कर घर में कलह और विरोधाभास की स्थितियों को जन्म देता है। 
 
9. किचन में हल्के गुलाबी, नारंगी या हल्का पीला या व्हाइट रंग रखना बेहतर माना जाता है, क्योंकि रसोईघर में हल्के रंगों का चयन उचित माना जाता है। vastu n colour 
 
10. किचन में पानी के नल, वॉश बेसिन या पीने का पानी आदि रखने की व्यवस्था ईशान कोण रखना अच्‍छा होता है। इतना ही नहीं खाना बनाने के बाद गैस चूल्हा हमेशा साफ रखना चाहिए अन्यथा सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
rk. 
ALSO READ: Vastu Tips: कर्ज से बढ़ गया है मानसिक तनाव, तो इन 15 सरल उपायों से पाएं ऋण मुक्ति

ALSO READ: मंदिर में होना चाहिए ये 20 शुभ प्रतीक, जानिए काम के वास्तु टिप्स


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

28 February Birthday: आपको 28 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

आमलकी एकादशी पर क्यों करते हैं आंवले की पूजा?

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

अगला लेख