वास्तु की ये 5 टिप्स आजमाएं, माता लक्ष्मी बरसाएंगी धन

WD Feature Desk
सोमवार, 3 जून 2024 (18:16 IST)
Lakshmi prapti ke liye vastu tips: माता लक्ष्मी का स्थाई वास उन घरों में होता है जहां पर कलह करने वाली स्त्री न हो और स्त्री का सम्मान होता हो। जहां पर लोग किसी प्रकार का नशा नहीं करते हों और हमेशा मिलजुलकर प्रसन्नतापूर्वक रहते हों। इसी के साथ यदि आप वास्तु के ये 5 टिप्स अपना लेंगे तो माता लक्ष्मी धन की वर्षा कर देंगी। आओ जानते हैं कि कौनसे हैं वे 5 टिप्स।
 
1. उत्तर दिशा : घर की इस दिशा में कैश व आभूषण जिस अलमारी में रखते हैं, वह अलमारी भवन की उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखना चाहिए। इस प्रकार रखने से अलमारी उत्तर दिशा की ओर खुलेगी, उसमें रखे गए पैसे और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।
 
2. हरसिंगार का पेड़ : हरशिंगार के फूल बहुत ही सुंदर और सुगंधित होते हैं। यह घर आंगन की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। इसका घर के आसपास होना  बहुत ही शुभ माना गया है। हरसिंगार का वृक्ष जिसके भी घर के आसपास होता है उसके घर के सभी तरह के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं। हरसिंगार के फूल जिसके भी घर-आंगन में खिलते हैं, वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास होता है।
 
3. गणेश- लक्ष्मी- कुबेर की मूर्ति: Idol of Ganesh Lakshmi and Kuber : माता लक्ष्मी जहां धन की देवी हैं। वहीं, यक्षराज कुबेरदेव देव खजानों के रक्षक और धन के देवता हैं। विघ्नहर्ता गणेशजी से सुख-शांति और धन-समृद्धि में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। तीनों की ही मूर्ति घर में रखने से सुख-शांति और धन-समृद्धि आती है।
 
4. कलश स्थापना : कलश को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे ईशान कोण में अष्टदल कमल बनाकर स्थापित किया जाता है। इसमें जलभरकर उसमें तांबे का सिक्का डालकर फिर आम के पत्ते डालकर उसके मुख पर नारियल रखा जाता है। कलश पर रोली, स्वस्तिक का चिह्न बनाकर, उसके गले पर मौली (नाड़ा) बांधी जाती है।
 
5. वंदनवार : आम या पीपल के नए कोमल पत्तों की माला को वंदनवार कहा जाता है। इसे द्वार पर बांधा जाता है। वंदनवार इस बात का प्रतीक है कि देवगण इन पत्तों की भीनी भीनी सुगंध से आकर्षित होकर घर में प्रवेश करते हैं। वंदनवार बंधी रखने से घर परिवार में एकता व शांती के साथ ही सुख और समृद्धि बनी रहती है। वंदनवार के साथ ही घर की देहलीज को सुंदर बनाएं और वहां पर रोज दीपक जलाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

तंत्र साधना और अघोरियों के गढ़ माने जाने वाले कामाख्या मंदिर के रहस्य जानकर हो जाएंगे दंग

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा के लिए कब है कलश स्थापना?

Shani Gochar : क्रूर ग्रह शनि करेंगे शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

कन्या राशि में बुध बनाएंगे भद्र महापुरुष राजयोग, 4 राशियों का होगा भाग्योदय

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: किस राशि के लिए प्रसन्नता भरा रहेगा 24 सितंबर का दिन, पढ़ें आपकी राशि

Vastu Tips : यदि किचन है पश्‍चिम दिशा में तो क्या होगा, करें ये उपाय

24 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 सितंबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, आज बेहद शुभ दिन, जानें किस राशि पर होगी ईश्वर की कृपा

अगला लेख