मधुकामिनी का प्लांट घर में क्यों लगाएं? orange jasmine क्यों कहते हैं इसे?

Webdunia
स्वर्ग से आए हैं तीन फूल अपराजिता, पारिजात और मधुकामिनी, जानिए मधुकामिनी क्या है? 
 
मधुकामिनी के फूल गर्मियों में खिलते हैं। घर में अगर एक बार आपने कामिनी के फूल का पौधा लगा दिया तो 4-5 साल या इससे अधिक समय तक फूल आते रहेंगे। सौंधी और मनमोहक खुशबू के कारण इसे अपने घर की बालकनी में लगाना बहुत ही आसान है। मधुकामिनी प्लांट को सबसे अच्छे इनडोर और आउटडोर पौधों में से एक माना जाता है। वास्तु के अनुसार यह प्लांट घर-आंगन को खुशियों से भर सकता है।जरूरी बात यह है कि यह कम रखरखाव वाला पौधा है और इसमें सुगंधित फूलों के गुच्छे होते हैं जो सुंदर ति‍तलियों और चिड़ियों को बहुत आकर्षित करते हैं। 
 
मधुकामिनी फूल का वनस्पति नाम है मुराया पैनीकुलेटम। यह एक सफेद रंग का फूल है जो घर की सज्जा के साथ औषधि के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
 
खूशबूदार फूलों में से मधुकामिनी दिन रात महकने वाला प्लांट है। यह एक सदाबहार झाड़ीनुमा पौधा है जिसका आकार 5-15 फिट तक होता है। नारंगी यानी संतरा जैसी सुगंध आने के कारण इसको ऑरेंज जैस्मीन नाम से भी जाना जाता है। इसके फूलों का रंग सफेद होता है! इसके फूलों की मनभावन सुगंध मानसिक तनाव को दूर करने वाली होती है! 
 
मान्यता है कि जो तीन फूल स्वर्ग से आए हैं उसमें अपराजिता, पारिजात के साथ तीसरा फूल मधुकामिनी ही है... 
 
मधुकामिनी के लाभ
इसके मात्र 2 पत्तों को उबाल कर पीने से श्वास रोग में बहुत ज्यादा लाभ होता है। गला साफ़ होता है। 
 
इसके फूलों को बेडरूम में रखने से दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। ऐसा माना गया है।
 
मधुकामिनी की पत्तियां शुभकारी होती हैं इसीलिए विवाह मण्डपों में इसका प्रयोग होता है। 
 
तमिल भाषा में इसे वेंगराए और तेलगु में नागागोलुंग , मराठी में कुंती तो मणिपुरी में कामिनी कुसुम कहा जाता है। कन्नड़ में काडु कारिबेयु तो मलयालम में मारामुला कहा जाता है।
 
यह पौधा घर में खुशियों की सौगात लाता है। तितलियों-चिड़ियों के साथ यह शुभ ऊर्जा को भी अपनी तरफ आकर्षित करता है। अच्छी और शुभ चीजें इसके होने भर से घर में आने लगती है। 
ALSO READ: घर के आंगन में हरसिंगार है तो क्या होगा?

ALSO READ: नीली अपराजिता के हेल्थ बेनिफिट्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इन तीन कठिन परीक्षाओं के बाद बनते हैं अघोरी, जान की बाजी लगाने के लिए रहना पड़ता है तैयार

मां गंगा के पवित्र नाम पर दें बेटी को प्यारा सा नाम, पौराणिक हैं अर्थ

वर्ष 2025 में गुरु के दो गोचर का बनेगा अनूठा संयोग, 3 राशियों के लिए बेहद शुभ

कड़ाके की ठंड में भी नागा साधु कैसे रहते हैं गर्म, जानिए कहां से आती है चमत्कारी शक्ति

Shani Gochar 2025 : वर्ष 2025 में किन राशि के जातकों पर रहेगी साढ़ेसाती व ढैय्या

सभी देखें

नवीनतम

21 जनवरी 2025 : आपका जन्मदिन

21 जनवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Gupta navaratri: माघ माह की गुप्त नवरात्रि कब से होगी प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

षटतिला एकादशी व्रत करने का क्या है फायदा? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Kumbh mela 2025: मौनी अमावस्या कब है, क्या है इस दिन कुंभ स्नान का महत्व?

अगला लेख