Biodata Maker

वास्तु अनुसार मोर की ये 5 तरह की प्रतिमाएं रखी जाती हैं घर में

Webdunia
शनिवार, 4 जून 2022 (08:51 IST)
मोर को भारतीय धर्म में बहुत ही शुभ और पवित्र पक्षी माना जाता है। यह भगवान कार्तिकेय का वाहन है। मोरपंख को श्रीकृष्ण अपने मुकुट में लगाते हैं। वास्तु में मोर पंख को घर में रखने के कई फायदे बताए जाते है। आओ जानते हैं कि मोर की 5 तरह की प्रतिमा घर में क्यों रखी जाती है।
 
1. चांदी की प्रतिमा : मोर की बहुत ही छोटी सी प्रतिमा को चांदी की सिंदूर की डिबिया में रखने की परंपरा है। कहते हैं कि इससे अखंड सौभाग्य रहता है। चांदी के मोर का जोड़ा घर में रखने से दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। अकेला नाचता हुआ मोर रखने से धन संबंधी संकट दूर होता है और सफलता मिलती है। पूजा घर में मोर की शांतिपूर्ण मूर्ति पूजा का पुण्यफल दोगुना कर देती है। अविवाहित लोग यदि मोर के जोड़ों की प्रतिमा रखेंगे तो उनका विवाह होने की संभावना बढ़ जाती है। मोर भाग्य में वृद्धि करता है। सफलता का संदेश लाता है। 
 
2. सजावटी मूर्ति : बाजार में मोर की बहुत ही सुंदर और सजावटी मूर्तियां मिलती हैं, जो मेटल की होती है। इन्हें घर में डाइनिंग रूम में रखने से घर की शोभा बढ़ती है और आने वाले मेहमानों पर इसका अच्‍छा प्रभाव पड़ता है। वे आपके बारे में सकारात्मक सोच रखने लगते हैं।
 
3. मिट्टी की मूर्ति : मोर की मिट्टी की मूर्ति भी घर में रखी जा सकती है। इससे शुभ समाचार घर में आने लगते हैं। 
 
4. लकड़ी की मूर्ति : सुंदर रंग की हुई मोर की लकड़ी की मूर्ति भी बाजार में मिलती है। इसे भी आप अपने घर में रख सकते हैं। यह घर की शांति और सुकून का प्रतीक है। 
 
5. तांबे की मूर्ति : घर में आप तांबे की मूर्ति भी रख सकते हैं। इससे रखने से घर में सुख, शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Magh Mela 2026: माघ मेले के संबंध में 10 दिलचस्प बातें

भविष्य मालिका की भविष्‍यवाणी 2026, 7 दिन और रात का गहरा अंधेरा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2026, सात महीने का भीषण युद्ध सहित 6 बड़ी भविष्यवाणियां

Magh Mela 2026: माघ मेले में जा रहे हैं तो जानिए क्या करें और क्या नहीं

जनवरी माह 2026 में कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 जनवरी, 2026)

मकर संक्रांति पर 23 साल बाद दुर्लभ संयोग, भूत जाति बाघ पर सवार है, जून तक रहना होगा संभलकर

07 January Birthday: आपको 7 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 जनवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर किस देवता की होती है पूजा?

अगला लेख