इमली का पेड़ क्यों माना जाता है रहस्यमयी

Webdunia
शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (19:10 IST)
व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाली खट्टी इमली का पेड़ बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है, लेकिन इससे जुड़े अंधविश्‍वास भी कई है। भारत में पिछले 15-20 वर्षों में इमली, आम, नींबू, करोंदे, जामुन, बेर, शहतूत, खिरनी, कबीट, बेल आदि कई के बारे में भ्रम फैलाकर इन्हें खत्म किए जाने का बाजारवादियों का षड़यंत्र मालूम होता है। आओ जानते हैं इमली के बारे में रोचक जानकारी।
 
1. ऐसा माना जाता है कि इमली के पेड़ पर बुरी आत्माओं का निवास होता है।
 
2. ऐसा कहते हैं कि इमली के आस-पास देर तक रहने से चक्कर आना, कमजोरी का एहसास होना और जी मिचलाना जैसे लक्षण नजर आते हैं संभवत: इसीलिए इसमें भूत के निवास की बात प्रचलित हुई होगी।
 
3. साइंटिस्ट कहते हैं कि इमली के पेड़ के आसपास के वातावरण में अम्लीयता बहुत अधिक होती है जो सेहत के लिए हानिकारक है।
 
4. इमली के पेड़ की लकड़ी काफी मजबूत होती है इसीलिए इससे कुल्हाड़ी का हत्‍था बनाया जाता है।
 
5. इमली के कई औषधीय गुण होते हैं। जैसे इसका उपयोग घाव भरने, सूजन, बुखार, नेत्र से जुड़ी बीमारी, मलेरिया, कब्ज, पेट से जुड़ी बीमारियों, पेचिश और कृमि, मधुमेह, गठिया आदि में होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पहली बार रख रहे हैं सावन सोमवार का व्रत तो इन नियमों को जरूर अपनाएं

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

सभी देखें

नवीनतम

13 जुलाई से शनि चलेंगे 138 दिनों तक उल्टी चाल, 5 राशियां कर लें ये 5 अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: प्रेम में सफलता या उलझन? जानिए 12 राशियों का आज का हाल (पढ़ें 12 जुलाई का राशिफल)

12 जुलाई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

सावन में रुद्राक्ष पहनने से क्या सच में होता है फायदा, जानिए क्या है ज्योतिष और अध्यात्म में रुद्राक्ष का महत्व

Aaj Ka Rashifal: 11 जुलाई का दिन, आज ये 4 राशियां आर्थिक फैसलों में रहें सतर्क, पढ़ें अपना राशिफल

अगला लेख