Vastu Tips: वास्तु के अनुरूप सजाएं अपना घर, जानिए 8 आसान टिप्स

Webdunia
घर सजा कर रखना किसे पसंद नहीं होता लेकिन यदि घर कि सजावट ज्योतिष व एस्ट्रो के अनुरूप हो तो घर का वातावरण कूल तो बनेगा ही साथ ही मंगलमय भी होगा। वास्तु शास्त्र पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी के आधार पर काम करता है।

किसी के घर में अगर निगेटिव एनर्जी अधिक होगी तो वहां रहने वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर की सजावट में ज्योतिष अहम् भूमिका निभाता है। अपने घर को एस्ट्रो टच देकर घर और मन की शांति को बनाए रखा जा सकता है। एस्ट्रो और च्वॉइस का सही कॉम्बिनेशन आपके लिए उपयोगी हो सकता है। यहां पढ़ें...
 
वास्तु-ज्योतिष के अनुसार सजाएं घर, 8 टिप्स
 
1. बच्चों के कमरे में हमेशा ब्राइट रंग करना बेहतर होता है। कमरा यदि लड़के का हो तो उसमें नीला रंग और लड़की के कमरे में गुलाबी रंग अच्छा होता है। चाहे तो राशि के अनुसार रंगों का सिलेक्शन कर सकते है।
 
2. वहीं बेडरूम व ड्रॉइंग रूम में हल्के व कूल रंग का इस्तेमाल करें। जैसे हल्का भूरा या सफेद। यह रंग दिमाग को शांति देते है।
 
3. किसी भी रूम के चार में से एक दीवार पर ब्राइट रंग या ग्लास वर्क अभी चलन में है। यह सिस्टम भी एस्ट्रो को सूट करता है। आप जिस कमरे में अपना सबसे महत्वपूर्ण काम करते हैं वहां मनपसंद और एस्ट्रो के अनुसार चमकदार कलर इस्तेमाल करें। 
 
4. दीवारों पर वॉल पेपर भी ट्राई कर सकते हैं और बाद में इसे चेंज भी कर सकते हैं। खूबसूरत वॉल पेपर घर को अच्छा लुक देते हैं। यह वॉल पेपर ज्योतिष के अनुसार शुभ और मंगलकारी होना जरूरी है। 
 
5. घर का माहौल खुशनुमा बनाने का सबसे अच्छा तरीका है घर के हर कोने में पौधे लगाए। पौधों से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। इससे कमरों में ऑक्सीजन की भी पर्याप्त मात्रा मिल जाती है और इससे मूड भी अच्छा रहता है।
 
6. घर के अंदर एक मिनी बगिया विकसित कर सकते हैं, जिसमें कमल के फूल व फिशेस हो। यह देखने में सुंदर और अट्रेक्टिव लगता है। साथ ही एस्ट्रो के अनुसार घर बैठे मछलियों की सेवा भी हो जाएगी। 
 
7. शोपीस के अलावा पूरी तरह से कमरों को पौधों से डेकोरेट कर सकते हैं। हरी-भरी बगिया घर के अंदर ही होगी तो सोचिए कितना कूल लगेगा। 
 
8. सजावट ऐसी हो कि स्पेस ज्यादा दिखे। खुला माहौल भी दिमाग को शांत रखता है।

ALSO READ: वास्तु अनुसार ये 7 प्राणियों की धातु प्रतिमा रखी जाती है घर में

ALSO READ: Vastu Tips : दुकान का मुख हो उत्तर में तो क्या करना चाहिए, जानिए 5 वास्तु टिप्स
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Aaj Ka Rashifal: 15 मई का राशिफल, 12 राशि के अनुसार पढ़ें आज के शुभ उपाय

15 मई 2024 : आपका जन्मदिन

15 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

अगला लेख