बोन्साई और नेगेटिव एनर्जी वाले पौधों को घर व ऑफिस से बाहर करें तुरंत

Webdunia
पेड़-पौधे से घर में सजीवता आती है। इसकी हरियाली किसी भी स्थान या भवन की शोभा बढ़ाने में सहायक रहती है। प्राकृतिक वातावरण में रहने से जीवन में कई सकारात्मक परिणाम आते हैं। अत: इनका उपयोग जैसा भी स्थान मिले, वैसा अवश्य करना चाहिए। ऐसा करना नैतिक रूप में भी आवश्यक है, क्योंकि इससे पर्यावरण की रक्षा के संग प्रदूषण से मुक्ति मिलती है।
 
* कई प्रकार के पौधे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं। उनके विषय में जानकर ही उनका उपयोग करना चाहिए, जैसे नागफनी का पौधा आवास या कार्यालय में कहीं भी रखने से नुकसान देता है। इसके छोटे-छोटे कांटे ऋणात्मक ऊर्जा की वृद्धि करते हैं। 
 
* बोन्साई (किसी वृक्ष का लघु रूप) प्रकृति के पेड़ भी घर में रखने से वहां पर निवास करने वालों की प्रगति का मार्ग अवरुद्ध करते हैं। 
 
इस तरह सुंदर दिखाई देने वाले बोन्साई पेड़ आपकी समृद्धि में विष का कार्य करते हैं। इसका त्याग करना भी उचित है। 
 
* जिन पौधे में कांटे होते हों या जिनमें से दूध निकलता हो, ऐसे पौधे का उपयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। यह सेहत और किस्मत दोनों के लिए हानिकारक हैं। 
 
* मुरझाए हुए, सूखे हुए, टूटे हुए पौधों का उपयोग भी नकारात्मक ऊर्जा देता है। 
 
* यदि पौधा या पेड़ लगाना संभव नहीं हो तो उसकी आकृति या चित्र लगाना भी अनुकूलता की वृद्धि करता है।
 
- ज्योतिर्विद रामकृष्ण डी. तिवारी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

भारत में कहां की है सबसे प्रसिद्ध गणगौर, कहां लगता है गणगौर मेला, जानिए तिथि, परंपराएं और महत्व

हिन्दू नववर्ष को किस राज्य में क्या कहते हैं, जानिए इसे मनाने के भिन्न भिन्न तरीके

कब मनेगी ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल, जानिए सही तारीख

नवरात्रि की प्रथम देवी मां शैलपुत्री की कथा

नवरात्रि की दूसरी देवी मां ब्रह्मचारिणी की कथा

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा दिन, जानें 29 मार्च का दैनिक राशिफल

29 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

29 मार्च 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

सूर्य ग्रहण और शनि के मीन राशि में प्रवेश का दुर्लभ संयोग, क्या होगा देश दुनिया का हाल? कौनसी 6 राशियां रहेंगी बेहाल?

इन तीन तारीखों पर जन्मे लोगों पर शनि देव रहते हैं मेहरबान, दुनिया जीतने का रखते हैं दम

अगला लेख