Hanuman Chalisa

अपने पर्स को कैसा रखें कि धन आता रहे, क्या रखें, क्या बाहर करें

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (14:50 IST)
Vastu for purse
Wallet Vastu : पर्स जिसमें हम रुपये पैसे के साथ ही, कार्ड और अन्य जरूरी सामान रखते हैं। पर्स कई प्रकार का होता है। जेब में रखने वाला पर्स अक्सर पुरुषों के पास होता है। आओ जानते हैं कि पर्स में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं।
 
 
पर्स में क्या रखें : 
1. पर्स में सिक्के और नोट को अलग-अलग रखें। पर्स में रुपए कभी भी मोड़ या फोल्ड करके ना रखें।
 
2. पर्स में 21 अखंडित चावल के दाने बांधकर रखें।
 
3. पर्स बाईं जेब में रखना अति शुभ माना गया है।
 
4. तांबे, चांदी की चीजें वॉलेट में रखना लाभप्रदा है।
 
5. पर्स में एक चांदी का सिक्का रखें जिसमें माता लक्ष्मी की आकृति बनी हो।
 
6. पर्स में लाल रंग के कागज पर अपनी इच्छा लिखकर उसे रेशमी धागे से बांधकर अपने पर्स में रखें। 
 
7. पर्स में सुगंधित इत्र भी रख सकते हैं।
पर्स में क्या न रखें : 
1. पर्स में कभी भी लोहे की वस्तु न रखें, जैसे चाबी, चाकू, ब्लेड, पीन आदि।
 
2. पर्स में बिल-रसीद या टिकट ना रखें इससे विवाद बढ़ता है।
 
3. पर्स में कभी भी बीड़ी, सिगरेट, पाऊच या गुटखा आदि न रखें।
 
4. पर्स में कर्ज से लिए रुपए या कर्ज देने वाले रुपए पैसे न रखें। ब्याज देने वाला रुपए भी न रखें।
 
5. पर्स में फटे, पुराने नोट न रखें।
 
6. पर्स में चॉकलेट, टॉफी आदि खाने की वस्तुएं न रखें।
 
7. पर्स में दवाईयां, कैप्सूल, टेबलेट आदि भी न रखें।
 
8. पर्स में किसी की तस्वीर न रखें। माता लक्ष्मी की तस्वीर रखे सकते हैं।
 
अन्य सावधानियां :
- रात्रि में सोते समय पर्स कभी भी सिरहाने ना रखकर उसे हमेशा अलमारी में रखें।
 
- शौच के समय या शौचालय में पर्स आगे वाली जेब में रखें।
 
- यदि पर्स कभी फट या कट जाए, तुरंत बदल दें।
 
- पर्स में सिक्कों की व्यवस्था अलग हो तथा बंद करके रखें। पर्स खोलते समय सिक्का नीचे नहीं गिरना चाहिए। इससे अपव्यय बढ़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मई, 2026)

25 May Birthday: आपको 25 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 मई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मई, 2026)

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख