Hanuman Chalisa

Vastu Tips : धन और खुशियां चाहिए तो अपनी अलमारी में रखें ये 5 चीजें

Webdunia
गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (04:22 IST)
cupboard
घर में अलमारी होती है जिसमें जेवर, आभूषण, रुपए-पैसा के अलावा और भी कई वस्तुएं रखी जाती हैं। यदि आपको चाहते हैं कि घर में धन-समृद्धि बढ़ने के साथ ही खुशियां बढ़े तो अलमारी में रखें ये 5 चीजें।

अलमारी को दक्षिण की दीवार सटाकर रखें जिससे उसका दवारा उत्तर की ओर खुले। उत्तर दिशा कुबेर की दिशा होती है। उत्तर दिशा में अलमारी का मुंह खुलने से धन और ज्वेलरी में बढ़ोतरी होती है।
 
1. यंत्र स्थापना : ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र या धनदा यंत्र की स्थापना करें। दोनों में से से किसी भी एक यंत्र को विधिवत रूप से पूजन करके उसे धन रखने के स्थान पर या तिजोरी में रख दें। इससे आपकी तिजोरी कभी भी खाली नहीं रहेगी और धन बढ़ता ही जाएगा।
 
2. श्रीफल या पूजा की सुपारी : तिजोरी में एक छोटा सा श्रीफल भी रखें जिसे समय समय पर बदलते रहें या पूजा की छोटी वाली सुपारी रखें। इसे गौरी या गणेश रूप मानकर रखते हैं। इससे घर में लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है।
 
3. भोजपत्र : अखंडित भोजपत्र पर लाल चंदन को पानी में घोल लें और उसको इंक जैसा इस्तेमाल करते हुए मोर पंख से 'श्रीं' लिखें। अब उस भोजपत्र को तिजोरी में रख दें। कुछ ही दिनों में फायदा शुरु हो जाएगा। पैसा बढ़ता चला जाएगा।
 
4. हल्दी की गांठ : तिजोरी में हल्दी की कुछ गांठ एक पीले वस्त्र में बांधकर रखें। साथ में कुछ कोड़ियां और चांदी, तांबें आदि के सिक्के भी रखें। कुछ चावल पीले करके तिजोरी में रखें।
 
5. इत्र की शिशी : तिजोरी में इत्र की शिशी, चंदन की बट्टी या अगरबत्ती का पैकेट भी रख सकते हैं जिससे उसमें सुगंध बनी रहेगी। पीतल-तांबें के सिक्के, पीली कौड़ी, दक्षिणावर्ती शंख या चांदी का चौकोर टुकड़ा भी रख सकते हैं।
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 जून, 2026)

23 June Birthday: आपको 23 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

वर्ष 2026 का अंतिम बड़ा मंगल: अवसर हाथ से चूकने न दें, करें ये 5 अचूक उपाय

शुक्र का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: आज से 5 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव

अगला लेख