Hanuman Chalisa

वास्तु के अनुसार घर के परदे कैसे होने चाहिए?

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (12:06 IST)
Vastu Tips: घर के पर्दे भी वास्तु के अनुसार होने चाहिए। परदों का रंग और उन्हें लगाने की दिशा का चयन यदि वास्तु के अनुसार ही चयन करेंगे तो इसे घर के सदस्यों के मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े और अतिथि को भी अच्छा महसूस होगा। इसलिए घर के परदे खरीदते वक्त सावधानी रखें और अपने घर के वास्तु के अनुसार ही पर्दों का चयन करें।
 
खिड़की या दरवाजों के लिए परदों का चयन | Selection of curtains for windows or doors:
 
1. पूर्व दिशा : घर की पूर्व में दरवाजा या खिड़की है तो हरे रंग या मिंट ग्रीन के पर्दे लगाना अच्छा माना जाता है।
 
2. आग्नेय कोण : घर के आग्नेय कोण में दरवाजा या खिड़की है तो पीले या नारंगी रंग के पर्दे लगा सकते हैं। कुछ परिस्थिति में लाल रंग, मेहरून, कैमल ब्राउन व सिंदूरी रंग का परदा भी लगा सकते हैं।
 
3. दक्षिण दिशा : घर की दक्षिण में दरवाजा या खिड़की है तो गाढ़े रंग में मोटे कपड़े के पर्दे तब लगाना चाहिए। यहां लाल, गहरे हरे रंग का उपयोग कर सकते हैं।
 
4. नैऋत्य कोण : घर के नैऋत्य कोण में दरवाजा या खिड़की है तो हल्का गुलाबी या नींबू जैसे पीले रंग के पर्दे लगा सकते हैं।
 
5. पश्‍चिम दिशा : घर की पश्‍चिम दिशा में दरवाजा या खिड़की है तो सफेद और नीले रंग के पर्दे लगा सकते हैं।
 
6. वायव्य कोण : घर के वायव्य कोण में दरवाजा या खिड़की है तो हल्का नीला, स्लेटी व बैंगनी रंग का परदा लगा सकते हैं।
 
7. उत्तर दिशा : घर की उत्तर दिशा में दरवाजा या खिड़की है तो स्काई ब्लू या सफेद रंग के पतले पर्दे लगा सकते हैं।
 
8. ईशान दिशा : घर की उत्तर दिशा में दरवाजा या खिड़की है तो मोटे पर्दे नहीं होना चाहिए यहां हल्के या पतले कपड़े के पर्दे होना चाहिए। रंगों में हल्का पीला, नारंगी, सफेद, क्रीम, गुलाबी जैसे साफ्ट रंग होना चाहिए। हरा, नीला और बैंगनी रंगे के पर्दे भी लगा सकते हैं।
परदों के लिए अन्य वास्तु टिप्स | Other Vastu Tips for Curtains:
 
- सुंदरता के लिए आप डबल परदे भी लगा सकते हैं। यानी नेट के झीने सफेद रंग के परदे और उसके साथ जॉर्जेट के परदे। इससे जहां लुक में भी बदलाव आएगा, वहीं कमरा हवादार भी बना रहेगा।
 
- पर्दों के लिए बाजार में खूबसूरत क्लिप्स भी मिलते हैं। दीवारों से मिलते-जुलते कलर में या फिर पर्दे से एक शेड हल्का या एक शेड डार्क के क्लिप्स सजाएं। पर्दों पर अलग से कांच की पतली रंगबिरंगी नलियां पिरो कर लगाने से घर खूबसूरत लगेगा।
 
- राजस्थानी या गुजराती हैंडवर्क से सजे हाथी, घोड़े, चि‍ड़िया, कांच, गुड़िया, कोड़िया, कठपुतली आदि से भी पर्दे पर साजसज्जा की जा सकती है। आर्टिफिशियल फूलों की सुंदर और सजीव बेलें भी पर्दे के साथ लटकाई जा सकती है।
 
- बेडरूम में गुलाबी, क्रीम, सफेद, नारंगी या पीले रंग के परर्दे ही उपयोग करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

अगला लेख