khatu shyam baba

बेडरूम के सरल वास्तु टिप्स, जो देंगे चैन की नींद, आप भी अवश्य आजमाएं

Webdunia
नींद के लिए अगर अनुकूल वातावरण हो तो सोने पर सुहागा होता है। शारीरिक, मानसिक ऊर्जा की प्राप्ति तथा शिथिलता को समाप्त करने के लिए इस प्रकार का सोना अति आवश्यक है। 
 
चीनी शास्त्र में इसे ऊर्जा एकत्र करने का माध्यम कहा गया है। जिस स्थान पर हम दिनचर्या का एक तिहाई समय व्यतीत करते हैं, उस शयन कक्ष में यदि इस प्रकार की व्यवस्था हो तो हम घोड़े बेचकर चैन की नींद ले सकते हैं... 
 
शयन कक्ष में पुष्‍प का उपयोग - 
 
* फेंग शुई में पुष्प से अग्नि तत्व की ऊर्जा उत्पन्न होती है, ऐसा माना जाता है। इसलिए शयन कक्ष में इनको नहीं रखना चाहिए। 
 
* पुष्प के इस कक्ष में रहने से नींद कम आती है, लेकिन दाम्पत्य जीवन में नीरसता या रोमांस में कमी प्रतीत हो तो इस कक्ष में फूल उपयोगी सिद्ध होते हैं।
 
पानी की टंकी - 
 
*  आपके सोने के स्थान के ठीक ऊपर पानी की टंकी हो तो उससे आपके जीवन में पृथकता, स्थिरता, निराशात्मकता, अकर्मण्यता, ठंडापन आने की आशंका रहती है। इस स्थिति में आपको छत के नीचे कृत्रिम छत या कपड़ा, लकड़ी आदि लगाना चाहिए। 
 
* ऐसी कोई वस्तु लगाना चाहिए जो कि पलंग के ऊपर रहे। 
 
* ऐसी अवस्था में मच्छरदानी लगाकर सोने से भी उसके दुष्परिणाम में कमी आती है।
 
आलिंगन युक्त चित्रों का प्रयोग - 
 
* शयन कक्ष में स्नेह द्योतक चित्रों का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। 
 
* प्रेम करते हंसों का जोड़ा, आलिंगन युक्त मछलियां, अन्य पक्षी या पशुओं का चित्र जो कि हिंसक नहीं हो तथा परस्पर स्नेह की मुद्रा में हो, उनका भी उपयोग इस कमरे में करने से शयनानंद मिलता है।
 
क्या न रखें शयन कक्ष में... 
 
* शयन कक्ष में जल तत्व से संबंधित कोई सामग्री या प्रतीक नहीं होना चाहिए। 
 
* ऐसी तस्वीरें जिनमें नदी, सागर या जल स्रोत चित्रित हों, उसे नहीं लगाएं। 
 
* द्रव्य पदार्थ से भरी सामग्री भी इस कक्ष में नहीं रखें या बहुत कम रखें जैसे दुग्ध, शरबत की बोतल, शराब आदि।

ALSO READ: हमेशा पैसों से भरा रखना चाहते हैं अपना पर्स तो अपनाएं ये 12 वास्तु टिप्स...
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

03 March Birthday: आपको 3 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

ईरान- इजराइल युद्ध: क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणी सच होने का समय आ गया?

अगला लेख