Hanuman Chalisa

अपने सिरहाने से हटाएं ये चीजें, वर्ना जीवन में आएंगी परेशानियां

Webdunia
Vastu tips for life
 
अगर आप भी सोते समय कुछ ऐसी चीजें अपने सिरहाने रखकर सोते हैं, जो जीवन में नकारात्मकता और अशुभता को बढ़ाती है। आइए जानें वो ऐसी चीजें जिन्हें सोते समय अपने पास रखना आपकी परेशानी को बढ़ा सकता हैं। जानिए 5 खास बातें-
 
* आधुनिक यंत्र- यंत्र को हमेशा स्वचालित माना गया है, ये हमेशा चलते रहते हैं। ये हमारी शांति को अवरूद्ध कर सकते हैं। घड़ी, मोबाइल, फोन, लैपटॉप, टीवी, वीडियो गेम, जैसे कई यंत्रों को सिरहाने रखने की सलाह कोई भी वास्तुविज्ञ या ज्योतिषी नहीं देते हैं। अधिकांश का मानना है कि इनसे निकलने वाली किरणें सेह‍त और मानसिकता दोनों के लिए घातक है।
 
* पर्स, वॉलेट- कभी अपने सिरहाने पर पर्स या वॉलेट को नहीं रखना चाहिए। यह आपके बेवजह के खर्च बढ़ाता है। धन यानी कुबेर और लक्ष्मी का वास हमेशा तिजोरी या अलमारी में होता है। सोने से पहले यह तय करें कि आपने आपका पर्स सही जगह रख दिया है। फिर देखिए कितने सुखी रहते हैं आप।
 
 
* रस्सी, जंजीर- रस्सी जैसी वस्तुएं दैनिक जीवन में उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा रात को इन्हें बिस्तर के नजदीक न रखें। वास्तु के अनुसार, रस्सी और जंजीर आदि अशुभ प्रभाव लाती हैं। इससे मनुष्य के कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं और उसके काम बिगड़ते हैं।
 
* ओखली-वास्तु का मानना है कि रात को सोते समय बिस्तर के नीचे या सिरहाने की ओर ओखली नहीं रखनी चाहिए। इससे भी रिश्तों में तनाव आता है और व्यक्ति सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाने के बजाय व्यर्थ के विवादों में पड़ता है।
 
* अखबार या मैगजीन- वास्तु शास्त्र के अनुसार इंसान को अपने तकिये के नीचे अखबार और मैगजीन जैसी चीजों को भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है। और जीवन में नकारात्मकता और अशुभता बढ़ाती है। 

ALSO READ: Vastu Tips : दुकान का मुख हो दक्षिण दिशा में तो क्या करना चाहिए, जानिए 10 वास्तु टिप्स

ALSO READ: Vastu Tips : दुकान का मुख हो उत्तर में तो क्या करना चाहिए, जानिए 5 वास्तु टिप्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

अगला लेख