Hanuman Chalisa

वास्तु टिप्स फॉर मनी : क्या करें कि अचानक से धन मिले?

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2023 (17:05 IST)
Vastu tips for money: आर्थिक तंगी से परेशान हैं या कर्ज के तले डूबे हुए हैं और आप चाहते हैं कि अचानक से कहीं से धन प्राप्त हो जाए तो परेशानी का हल निकले। ऐसे में आप वास्तु के 5 उपाय आजमा सकते हैं। हो सकता है कि अचानक से कहीं से आपको धन प्राप्त हो जाए और कुछ तो राहत मिले।
 
क्रसुला ओवाटा प्लांट : घर में सभी जगह पर मनी प्लांट के साथ इसे भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से यह धन को आकर्षित करता है। भारत में इस प्लांट को कुबेराशी प्लांट कहते हैं।
 
भोजपत्र रखें : अलमारी को दक्षिण की दीवार सटाकर रखें जिससे उसका द्वार उत्तर की ओर खुले। उत्तर दिशा कुबेर की दिशा होती है। अखंडित भोजपत्र पर लाल चंदन को पानी में घोल लें और उसको इंक जैसा इस्तेमाल करते हुए मोर पंख से 'श्रीं' लिखें। अब उस भोजपत्र को तिजोरी में रख दें। कुछ ही दिनों में फायदा शुरु हो जाएगा। पैसा बढ़ता चला जाएगा।
 
सिक्के : लाल रिबन से बंधे सिक्के द्वार पर लटकाए जाते हैं। इससे घर में धन और समृद्धि आती है।
पर्स में क्या रखें : पर्स में सिक्के और नोट को अलग-अलग रखें। पर्स में रुपए कभी भी मोड़ या फोल्ड करके ना रखें। पर्स में 21 अखंडित चावल के दाने बांधकर रखें। पर्स बाईं जेब में रखना अति शुभ माना गया है। तांबे, चांदी की चीजें वॉलेट में रखना लाभप्रदा है। पर्स में एक चांदी का सिक्का रखें जिसमें माता लक्ष्मी की आकृति बनी हो। पर्स में लाल रंग के कागज पर अपनी इच्छा लिखकर उसे रेशमी धागे से बांधकर अपने पर्स में रखें। पर्स में सुगंधित इत्र भी रख सकते हैं।
 
दहलीज पूजा : वास्तु के अनुसार दहलीज़ टूटी-फूटी या खंडित नहीं होना चाहिए। बेतरतीब तरह से बनी दहलीज नहीं होना चाहिए यह भी वास्तुदोष निर्मित करती है। द्वार की देहली (डेली) बहुत ही मजबूत और सुंदर होना चाहिए। कई जगह दहलीज होती ही नहीं जो कि वास्तुदोष माना जाता है। कोई भी व्यक्ति हमारे घर में प्रवेश करे तो दहलीज लांघकर ही आ पाए। सीधे घर में प्रवेश न करें। रोज शाम को दहलीज की पूजा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख