Hanuman Chalisa

अमावस्या वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

WD Feature Desk
बुधवार, 23 अप्रैल 2025 (11:11 IST)
2025 Vat Savitri Amavasya : वट सावित्री अमावस्या सुहागिन महिलाओं का खास व्रत है। इस संबंध में धार्मिक शास्त्रों की मानें तो वट सावित्री अमावस्या और वट सावित्री पूर्णिमा दोनों ही तिथि पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और घर की सुख-समृद्धि के लिए वट वृक्ष का पूजन करती हैं।ALSO READ: पूर्णिमा वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

इस दिन सती सावित्री की व्रत कथा सुनीं जाती हैं। मान्यतानुसार उन्होंने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए थे। यह व्रत उत्तरी भारत में मुख्य रूप से अमावस्या के दिन यह व्रत मनाया जाता है।
 
बता दें कि यदि आप अमावस्या के अनुसार वट सावित्री व्रत रखना चाहती हैं, तो यह व्रत तिथि के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या, 26 मई 2025, सोमवार को रखा जाएगा और पूरे दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। 
 
वट सावित्री व्रत का आयोजन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना से करती हैं। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करके उसकी परिक्रमा करती हैं और सत्यवान-सावित्री की कथा सुनती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है और परिवार में सुख-शांति का वास होता है। 
 
आइए यहां जानते हैं वर्ष 2025 में वट सावित्री अमावस्या के दिन पूजन के मुहूर्त किस प्रकार से रहेंगे...
 
अमावस्या वाला वट सावित्री व्रत 2025 के शुभ मुहूर्त :
 
ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या तिथि का प्रारंभ: सोमवार, 26 मई 2025 को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से।
ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या का समापन: मंगलवार, 27 मई 2025 को सुबह 08 बजकर 31 मिनट तक।
 
उदया तिथि के महत्व के अनुसार वट सावित्री व्रत 26 मई 2025, सोमवार को ही किया जाएगा।
 
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:03 से 04:44 मिनट तक। (यह समय ध्यान और पूजा के लिए उत्तम माना जाता है)।
 
प्रातः सन्ध्या- सुबह 04:24 से 05:25 मिनट तक।
 
अभिजित मुहूर्त- सुबह  11:51 से दोपहर 12:46 मिनट तक। 
 
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:36 से 03:31 मिनट तक। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: मई 2025 में होगा 6 ग्रहों का गोचर, 3 ग्रहों से होगा बड़ा बदलाव

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

बुध का वृषभ राशि में उदय, 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर?

अगला लेख