Biodata Maker

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

WD Feature Desk
शनिवार, 24 मई 2025 (10:12 IST)
Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं और वट वृक्ष/बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। हिन्दू मान्यता के अनुसार वट सावित्री का व्रत साल में दो बार मनाया जाता है और इसके पीछे मुख्य कारण भारत में प्रचलित विभिन्न पंचांग/ कैलेंडर प्रणालियां हैं। भारत में मुख्य रूप से दो प्रमुख पंचांग प्रणालियां प्रचलित हैं, जिनके अनुसार....ALSO READ: वट सावित्री व्रत 2025 के नियम, जानिए क्या करें और क्या नहीं
 
1. पूर्णिमांत पंचांग: इस पंचांग में माह का अंत पूर्णिमा पर होता है। उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा आदि में इसी पंचांग का अनुसरण किया जाता है। इस प्रणाली के अनुसार, वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इसे 'वट सावित्री अमावस्या' कहते हैं।, जो कि इस बार 26 मई 2025, दिन सोमवार को मनाया जाएगा।
 
2. अमांत पंचांग: इस पंचांग में माह का अंत अमावस्या पर होता है। महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में इस पंचांग का अनुसरण किया जाता है। इस प्रणाली के अनुसार, वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसे 'वट पूर्णिमा व्रत' कहते हैं। और यह वट पूर्णिमा व्रत पश्चिमी और दक्षिणी भारत में मंगलवार, 10 जून 2025 को मनाया जाएगा।
 
इसे हम इस तरह भी समझ सकते हैं कि...
- उत्तरी भारत (पूर्णिमांत पंचांग) के हिसाब से वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या को मनाया जाता है तथा पश्चिमी और दक्षिणी भारत (अमांत पंचांग) के अनुसार वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ पूर्णिमा को मनाया जाता है। और इन दोनों ही व्रतों में पूजा की विधि, सत्यवान-सावित्री की कथा और महत्व समान होता है, बस तिथियों का अंतर होता है।ALSO READ: वट सावित्री पूजा का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
 
वट सावित्री व्रत की तिथियां 2025:
- वट सावित्री अमावस्या (उत्तरी भारत): सोमवार, 26 मई 2025।
 
- वट पूर्णिमा व्रत (पश्चिमी और दक्षिणी भारत): मंगलवार, 10 जून 2025।
 
वट सावित्री व्रत का सबसे बड़ा उद्देश्य है अपने पतियों के सुख, शांति, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करना। इस दिन विशेष रूप से वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है, क्योंकि यह पेड़ शाश्वत जीवन का प्रतीक माना जाता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: वट सावित्री व्रत के दिन नहीं मिले बरगद का पेड़ तो ऐसे करें पूजा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Surya gochar 2025: सूर्य के तुला राशि में होने से 4 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Chhath puja 2025: छठ पूजा की संपूर्ण सामग्री और विधि

Chhath puja ki kahani: छठ पूजा की कथा कहानी हिंदी में

Chhath puja 2025: बिहार में छठ पूजा कब है और क्यों मनाया जाता है?

Chhath puja 2025: छठ पूजा की 15 हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश

सभी देखें

धर्म संसार

History of Chhath Puja: छठ पूजा का प्रारंभ कब से हुआ, जानिए संपूर्ण इतिहास के साथ पौराणिक कथा, चौंक जाएंगे आप

Chhath Puja 2025: घर पर कैसे करें छठ पूजा की तैयारी, जानिए पूजा की संपूर्ण सामग्री और विधि

Mangal gochar: मंगल गोचर 2025: रूचक राजयोग का निर्माण, 27 अक्टूबर से इन 7 राशियों का शुरू होगा 'गोल्डन टाइम'

Dev uthani ekadashi 2025 date: कब है देवउठनी एकादशी

सनावदिया गांव में बहाई धर्म के युगल अवतार बाब और बहाउल्लाह का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

अगला लेख