क्या भाजपा मंत्रियों और सांसदों ने केरल के लिए 25 करोड़ रुपए दान ‍किए...जानिए सच..

Webdunia
मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (16:43 IST)
केरल में सदी की सबसे भयावह बाढ़ से मची तबाही के बाद अब प्रभावित लोगों की सहायता और राज्य के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र और अन्य राज्य सरकारें आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं। इसके अलावा आम लोगों से लेकर जानी-मानी हस्तियां तक बाढ़ पीड़ितों की मदद में सहभागी बनी हैं। इस बीच श्रीकुमार श्रीधरन नायर नामक यूजर ने फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया है कि भाजपा के मंत्रियों और सांसदों ने केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रुपए दान किए हैं। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

क्या है वायरल तस्वीर में..

‘भाजपा के मंत्रियों और सांसदों ने केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रुपए दान किए’ इस कैप्शन के साथ श्रीकुमार श्रीधरन ने 26 अगस्त को फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को 25 करोड़ रुपए का चेक दिया जा रहा है।



इस तस्वीर में भाजपा सांसद वी मुरलीधरन और केंद्रीय राज्य मंत्री अल्फ़ोंस कन्ननथनम भी दिख रहे हैं। इसलिए दावा किया जा रहा है कि भाजपा के मंत्रियों और सांसदों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए यह राशि दान की है। इस पोस्ट को अब तक 11,000 बार शेयर किया जा चुका है और 4000 लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

क्या है सच..

जब हमने इस तस्वीर को गूगल इमेज में सर्च किया तो हमें बीपीसीएल कोच्ची रिफायनरी का 21 अगस्त का एक ट्वीट मिला, जिसमें लिखा गया था- ‘केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तेल कंपनियों की तरफ से अदारणीय केंद्रीय राज्य मंत्री अल्फ़ोंस कन्ननथनम द्वारा 25 करोड़ रुपए का चेक पी विजयन को सौंपते हुए।’

वहीं, वी मुरलीधरन ने भी 21 अगस्त को ट्वीट किया था कि उन्होंने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से 25 करोड़ रुपए का चेक केरल के मुख्यमंत्री को दिया था।

हमारी पड़ताल में भाजपा के मंत्रियों और सांसदों द्वारा केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रुपए दान करने का दावा झूठा साबित हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख