Hanuman Chalisa

Video: स्टेज पर हुई ऐसी हरकत, नहीं कर सकी दुल्हन बर्दाश्त और जड़ दिया तमाचा

Webdunia
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (15:29 IST)
'जैसा करोगे वैसे भरोगे' कहावत तो आपने सुनी ही होगी लेकिन शादी में आए एक व्यक्ति को इसका भुगतान करना पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसको कई फेसबुक पेजों ने वीडियो शेयर किया है। शादी का ये वीडियो हर किसी को हंस-हंसकर लोटपोट कर रहा है।  
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर जब दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के गले में वरमाला डालने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान दूल्हा पक्ष से एक आदमी दूल्हे को अपनी गोद में उठा लेता है। दूल्हे की ऊंचाई ज्यादा देख अब दुल्हन पक्ष से एक आदमी आता है और दुल्हन को अपनी गोद में उठा लेता है। जैसे ही वो आदमी दुल्हन को नीचे उतार देता है, दुल्हन उसे जोरदार चांटा मार देती है। 
 
थप्पड़ खाने के बाद ये युवक तमतमा जाता है और पास खड़ी एक महिला के ये पूछने पर कि क्या हुआ, वो उसी को चांटा मार देता है और स्टेज से उतर जाता है। ये वीडियो कब और कहां का है, इसको लेकर पता नहीं चल सका है।
 
इस वीडियो पर लोग खूब मज़े ले रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि 'नेकी कर और चांटा खा' तो दूसरा कह रहा है, 'चौबे जी छब्बे बनने चले थे दुबे जी बनकर लौट गए'। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

अगला लेख