Biodata Maker

पिता ने बेटी के लिए बनाया ऐसा CV कि सोशल मीडिया में हो गया VIRAL

Webdunia
शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (16:19 IST)
इंग्लैंड की एक लड़की ने अपने पिता से अपने लिए बायोडाटा बनाने के लिए कहा, लेकिन एक शर्त के साथ कि वह इसमें सबकुछ सच लिखेंगे। बस, फिर क्या था.. पिता ने भी पूरी ईमानदारी से अपनी प्यारी बिटिया के लिए CV तैयार कर दिया। वह CV अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, 16 साल की लॉरेन मूर ने अपने पिता से खुद के लिए एक CV बनाने के लिए कहा था। पिता ने जो CV तैयार किया, उसे देख लॉरेन चौंक गईं। पिता ने CV में चुन-चुन के उसकी ‘खूबियां’ और ‘कार्यकुशलता’ का बखान कर दिया। ‍‍इसके बाद लॉरेन ने उस CV को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि अब वह अपने पिता से कभी भी अपने लिए CV बनाने को नहीं कहेगी।

आप भी जानिए लॉरेन के पिता ने उसकी तारीफ में CV में क्या-क्या लिखा था-

लॉरेन के पिता ने CV में शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव, स्किल और पर्सनल क्वालिटी जैसी हैडिंग के साथ अपनी बेटी की ‘खूबियों’ का उल्लेख किया, जिसे पढ़कर लोग ठहाके लगा रहे हैं। एक यूजर ने लॉरेन के पिता को फादर ऑफ द ईयर का खिताब भी दे दिया।

 
शैक्षिक योग्यता के बारे में लिखा कि उन्हें लगता है कि लॉरेन इस साल दो विषयों में तो जरूर फेल होगी। फेसबुक चलाना, किसी की नहीं सुनना, डॉक्यूमेंट खो देना, अपने क्लाइंट की पूरी जानकारी किसी फ्रॉड को देने का उसे खूब अनुभव है।

स्किल और पर्सनल क्वालिटी के बारे में पिता ने लिखा- ‘वह आलसी है। असभ्य है। सुबह देर से जागती है। लोगों से नफरत करती है। टिपिकल 16 साल की लड़की है।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख