Publish Date: Mon, 06 Jun 2022 (13:44 IST)
Updated Date: Sun, 12 Jun 2022 (14:20 IST)
हाल ही में समलैंगिको का प्राइड मंथ दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी मनाया गया और प्राइड मार्च भी निकाली गई। इसमें समलैंगिकों ने एक दूसरे का चुंबन लिया। लड़कियों ने खासकर इसमें खासे उत्साह के साथ भाग लिया। यह एक वीडियो को देखकर कहा जा सकता है जो पिछले कुछ दिनों में काफी वायरल हुआ है।
इस वीडियो की शुरुआत में दो लड़कियां आलिंगन बद्ध होकर चुंबन करती है। उनके इस कृत्य को आस पास खड़े विद्यार्थियों का समर्थन मिलता है। इसके बाद कुछ लड़के आपस में चुंबन करते हैं। फिर वापस दो अलग लड़कियां चुंबन में व्यस्त हो जाती है।
कहा जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस का है। इसकी पड़ताल पर पता चला कि यह कोई अफवाह नहीं बिल्कुल सच है क्योंकि कुछ अग्रणी डिजिटल मीडिया संस्थानों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
हालांकि कैंपस में इस आयोजन को ट्विटर पर कुछ लोग बेहूदगी भी करार दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ और फोटो भी ट्विटर पर शेयर किए गए हैं जिससे पता चलता है कि यह कार्यक्रम दिल्ली यूनिवर्सिटी में ही आयोजित हुआ था।
Pride Month - LGBT कम्युनिटी के लिए जून माह होता है खास
जून का महीना कुछ लोगों के लिए बेहद खास महीना है या हम कह सकते हैं यह महीना एलजीबीटी के लिए खास होता है। हर साल जून माह को एक प्राइड मंथ के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। पूरे महीने जश्न का माहौल रहता है। धरती को इंद्रधनुष के रंगों से भर दिया जाता है। पूरे विश्व के साथ भारत में भी इस महीने को अब सेलिब्रेट किया जाता है। भारत में अभी इस प्राइड मंथ को अपनाने में काफी वक्त लगेगा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से इंडिया में समलैंगिकता पर लगी धारा 377 को साल 2019 में हटा दिया गया था।
भारत में प्राइड मार्च ?
भारत में भी अब प्राइड मंथ आयोजित किया जाता है। साल 2017 में प्राइड मार्च के दौरान करीब 17000 प्रतिभागी शामिल हुए थे। दिल्ल, मुंबई, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, भोपाल, सूरत, हैदाराबाद, चंडीगढ़, ओडिशा, और देहरादून में प्राइड मंथ मनाया जाता है। मार्च परेड भी निकाला जाता है।
- बेंगलुरु में साल 2008 में बेंगलुरु नम्मा प्राइड मार्च दिल्ली में भी आयोजित किया गया था।
- भुवनेश्वर में 2009 में प्राइड परेड का आयोजन किया गया था।
- चेन्नई में साल 2009 में चेन्नई रेनबो प्राइड आयोजित किया गया था।
webdunia
Publish Date: Mon, 06 Jun 2022 (13:44 IST)
Updated Date: Sun, 12 Jun 2022 (14:20 IST)