क्या राहुल गांधी ने की देश छोड़ने की बात...जानिए सच...

Webdunia
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (12:40 IST)
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों का प्रचार-प्रसार जोरों से चला रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी देश छोड़कर लंदन जाने और अपने बच्चों को अमेरिका में पढ़ाने की बात कर रहे हैं। इस कथित बयान के कारण राहुल गांधी सोशल मीडिया के निशाना पर आ गए हैं।
 
क्या है वायरल वीडियो में- 
 
शिरोमणि अकाली दल (SAD) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने अपने ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर कर लिखा- ‘बस इसलिए भारत की जनता को तुम पसंद नहीं हो @RahulGandhi’।
 
वीडियो में राहुल बोलते सुनाई दे रहे हैं- ‘कुछ नहीं होने वाला मैं तो लंदन चला जाऊंगा,  मेरे बच्चे तो अमेरिका में जाकर पढ़ेंगे। मेरा हिंदुस्तान से कुछ लेना-देना नहीं है, मेरे पास हजारों करोड़ रुपये हैं, मैं तो कभी भी चला जाऊंगा।’

<

बस इसलिए भारत की जनता को तुम पसंद नहीं हो @RahulGandhi pic.twitter.com/FrDzc22JiO

— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) October 13, 2019 >
 
बीजेपी नेत्री प्रीति गांधी (Priti Gandhi) सहित कई अन्य यूजर्स ने भी यह वीडियो शेयर किया है।

क्या है सच-
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पता चला कि राहुल गांधी ने ये बात बैंक धोखाधड़ी मामले के आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) और मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) के संदर्भ में कही थी। ये बात राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के लातूर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था। पूरा वीडियो कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। वीडियो के 15.12 मिनट के बाद आप राहुल गांधी को बोलते सुन सकते हैं- ‘नीरव मोदी, मेहुल चोकसी अच्छी नींद लेते हैं, बिना कोई डर, कुछ नहीं होने वाला मैं तो लंदन चला जाऊंगा, मेरे बच्चे तो जाके अमेरिका में पढ़ेंगे। मेरा हिंदुस्तान से कुछ लेना-देना नहीं है, मैं तो नरेंद्र मोदी जी का मित्र हूं, मेरे पास तो हजारों करोड़ रुपया है, मैं तो कभी भी चला जाऊंगा। यह हिंदुस्तान की सच्चाई है।’
 

यह स्पष्ट है कि वीडियो के साथ काट-छांट की गई है। वीडियो में से ‘नीरव मोदी’, ‘मेहुल चोकसी’ और ‘नरेंद्र मोदी’ वाला हिस्सा हटाकर गलत तरीके से पेश किया गया है। ये वीडियो पूरी तरह से झूठ और भ्रामक है।
 
बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस आईटी सेल (Chhattisgarh Congress IT Cell) ने इस मामले में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख