Fact Check: किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने लगाए अल्लाह-हू-अकबर के नारे? जानिए पूरा सच

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (16:59 IST)
5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत आयोजित की गई थी। अब भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टिकैत 'अल्ला-हू-अकबर' का नारा लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूज़र्स राकेश टिकैत की आलोचना कर रहे हैं और उनपर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगा रहे हैं।

क्या हो रहा वायरल?

ट्विटर यूजर आदित्य त्रिवेदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मुजफ्फरनगर महापंचायत में पहुंचे टिकैत, लगायें अल्लाह हू अकबर के नारे! ये किसान आंदोलन है? ये मोदी- योगी का विरोध है या किसी विशेष चीज़ को समर्थन?"

भाजपा कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “'अल्ला-हू-अकबर' का कृषि कानूनों से क्या लेना-देना है”?

वहीं, ट्विटर यूज़र शेफाली वैद्य ने टिकैत की तुलना तालिबान से करते हुए लिखा, “क्यूट. टिकैत और तालिबान एक ही भाषा बोलते हैं।”

क्या है सच्चाई?

राकेश टिकैत के फेसबुक पेज से किसान महापंचायत से उनके भाषण को लाइव किया गया था। वीडियो में 11 मिनट 24वें सेकंड पर राकेश टिकैत को कहते हुए सुना जा सकता है कि "इस तरह की सरकारें यदि देश में होंगी तो ये दंगे करवाने का काम करेंगी। पहले भी नारे लगते थे जब टिकैत साहब थे। अल्लाहू अकबर...."

राकेश टिकैत के इस नारे के जवाब में नीचे से आवाज आती है, "हर हर महादेव।" ऐसे ही राकेश टिकैत ने कई बार "अल्लाहू अकबर" कहा और भीड़ ने "हर हर महादेव" कहा।

उसके बाद टिकैत बोले, "ये नारे लगते थे। हर हर महादेव और अल्लाहू अकबर के नारे इसी धरती पर लगते थे। ये नारे हमेशा लगते रहेंगे। दंगा यहां पर नहीं होगा। ये तोड़ने का काम करेंगे, हम जोड़ने का काम करेंगे।"
 
वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि असल वीडियो के एक छोटे से हिस्से को शेयर कर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। दरअसल, राकेश टिकैत कह रहे थे कि उनके पिता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के समय में भी हर-हर महादेवऔर अल्लाहू-अकबर के नारे लगाए जाते थे और ये अब भी लगाए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

LAC पर बलों की तैनाती असामान्य, सुरक्षा की अनदेखी नही, चीन के साथ सीमा विवाद पर जयशंकर

राहुल गांधी की डिबेट की चुनौती को BJP ने स्वीकारा, इस नेता का दिया नाम

चुनाव में BJP का समर्थन करेंगे बाहुबली धनंजय सिंह, जौनपुर से BSP ने काट दिया था पत्नी का टिकट

Lok Sabha election 2024 : PM मोदी या राहुल गांधी, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, जानिए संपत्ति

PM मोदी के सामने चुनाव लड़ने के लिए देशभर से आ रहे हैं लोग, श्याम रंगीला को नहीं मिला नामांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति?

MP में वोटिंग कराने में आगे रहे कांग्रेस विधायक, टॉप 10 में भाजपा के कब्जे वाली सिर्फ 4 विधानसभा

चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर काम कर रहा : ममता बनर्जी

स्वाति मालीवाल के मामले को लेकर AAP नेता के बगावती तेवर, कहा- है महिला विंग

तेजस्वी घबराहट में आधारहीन बयान दे रहे हैं : गिरिराज सिंह

अगला लेख