Hanuman Chalisa

Fact Check: क्या किसान आंदोलन को सोशल मीडिया पर दबाने के लिए सरकार ने लगाए जैमर? जानिए सच

Webdunia
सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (11:16 IST)
केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। सरकार और किसान नेताओं के बीच अब तक कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। किसान कानून रद्द करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर किसानों के आंदोलन को भारी समर्थन मिल रहा है। इस बीच एक खबर जमकर वायरल हो रही है कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन को सोशल मीडिया पर दबाने के लिए जैमर का इस्तेमाल कर रही है।

क्या है वायरल खबर में-

एक अखबार की खबर में बताया गया है कि सरकार राजधानी दिल्ली के समीप जिन बॉर्डर पर किसान आंदोलन हो रहे हैं, वहां-वहां जैमर लगा दिए हैं ताकि सोशल मीडिया पर इसकी खबरें ज्यादा ना जा सकें।

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल हो रही खबर को गलत बताते हुए स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन को दबाने के लिए जैमर नहीं लगाए हैं। PIB फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- “दावा : एक खबर में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को दबाने के लिए जैमर लगाए हैं। PIBFactCheck : यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है।”

इससे पहले PIB ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ किए गए दावे का खंडन किया था कि दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सेना को बुलाया गया है। PIB ने बताया था कि वायरल हो रहा वीडियो सैनिकों की नियमित आवाजाही का वीडियो है और उसका किसान प्रदर्शन के साथ कोई भी संबंध नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

योग दिवस : परिषदीय विद्यालयों में गूंजा 'स्वस्थ जीवन' का मंत्र, 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

अगला लेख