Hanuman Chalisa

Fact Check: क्या अर्धसैनिक बलों का विलय कर रही मोदी सरकार? जानिए वायरल खबर का सच

Webdunia
बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (11:38 IST)
सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों के विलय की योजना तैयार की है और इसके तहत 40 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले कर्मियों को दूसरे बलों में भेजा जाएगा। एक अखबार की कटिंग शेयर कर ये दावा किया जा रहा है।

क्या है वायरल खबर में-

खबर में लिखा गया है, “केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की आपसी विलय की योजना तैयार कर ली गई है। इसके तहत विभिन्न अर्धसैनिक बलों के ऐसे कर्मियों, जिनकी आयु 40 साल से ज्यादा है, उन्हें अपनी मूल फोर्स से दूसरे किसी बल में भेजा जा सकता है।”

खबर में आगे लिखा है, “इस योजना का असर देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ पर पड़ेगा। इस बल की संख्या दूसरी फोर्स के मुकाबले कहीं ज्यादा है। विलय योजना की शुरुआत इस साल से हो रही है। पहला बैच परीक्षण के तौर पर रहेगा। इसके अंतर्गत बहुत जल्द दो हजार जवानों को दूसरे बल में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। देश में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की संख्या 10 लाख से ज्यादा है। सीआरपीएफ में ही 3।25 लाख से ज्यादा अफसर और जवान है।”

क्या है सच-

वायरल हो रही खबर में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल दावे को फर्जी बताया है। साथ ही स्प्ष्ट किया है कि केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों के विलय की योजना नहीं बनाई है।

इसके अलावा, PIB ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भारत सरकार की कथित एक्साइज मिनिस्ट्री के नाम से एक नियुक्ति पत्र का खंडन किया था। PIB ने बताया था कि ऐसा कोई भी मंत्रालय या आबकारी विभाग रोजगार योजना केंद्र सरकार के अधीन नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

अगला लेख