Hanuman Chalisa

क्या बंद होने वाला है 2 हजार रुपए का नोट...जानिए सच...

Webdunia
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (10:00 IST)
सोशल मीडिया पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है कि 1 जनवरी 2020 से आरबीआई 2 हजार रुपए का नोट बंद करने जा रही है। इसके साथ ही यह दावा भी किया जा रहा है कि आरबीआई 1 हजार रुपए का नया नोट लॉन्च करने वाली है।

क्या है वायरल-

फेसबुक और ट्विटर पर यूजर लिख रहे हैं- ‘सेंट्रल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 1 जनवरी 2020 को 1 हजार रुपए का नया नोट लॉन्च करेगी। 2 हजार रुपए के नोट वापस लिए जाएंगे। आप 10 दिन में सिर्फ 50 हजार रुपए बदल सकते हैं। कृपया 2 हजार रुपए के नोट तुरंत बदलना शुरू कर दें। 10 अक्टूबर 2019 के बाद आप नोट नहीं बदल सकेंगे।’ इस मैसेज के साथ एक वेबसाइट की लिंक भी शेयर की जा रही है।

सबसे पहले गौर करने वाली बात यह है कि वायरल मैसेज में ‘सेंट्रल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा है, इसलिए हमें इस पर संदेह हुआ।

आरबीआई अपनी सभी घोषणाएं आधिकारिक वेबसाइट पर करता है। तो मैसेज की पड़ताल के लिए हमने आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट खंगाला। लेकिन हमें वहां ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

आरबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रही खबरें फर्जी हैं। इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

फिर हमने वायरल मैसेज में दी गई लिंक पर क्लिक किया, तो पाया कि उस आर्टिकल में 2000 के नोट के बंद होने से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

उस रिपोर्ट के मुताबिक, RBI 2000 रुपए के नोट को धीरे-धीरे ATM से हटा रहा है। RBI के दिशा निर्देशों के तहत SBI छोटे शहरों और कस्बों में मौजूद ATM में से 2000 रुपए के नोट रखने के स्लॉट (कैसेट) हटा रही है। इस स्लॉट की जगह बैंक 100 रुपए, 200 रुपए और 500 रुपए के स्लॉट बढ़ा रहे हैं। RBI अब बैंकों को 2 हजार रुपए के नोट नहीं भेज रहा है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि 2000 रुपए का नोट बंद होने का वायरल मैसेज फर्जी है।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख