Hanuman Chalisa

Fact Check: उत्तर प्रदेश में दोबारा लगा लॉकडाउन? जानिए वायरल VIDEO का सच

Webdunia
गुरुवार, 18 मार्च 2021 (14:15 IST)
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी हैं।। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाने जैसे सख्त कदम उठाए जा चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश को लेकर भी एक खबर वायरल हो रही है। दावा है कि यूपी के 15 जिलों में भी लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

क्या है वायरल-

कई यूजर्स सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का एक वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यूपी में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस वीडियो में सीएम योगी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यूपी के 15 जिलों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है।



क्या है सच-

हमने गूगल क्रोम के InVID टूल की मदद से वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स निकाले। जिन्हें हमने गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ‘मनीकंट्रोल’ की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 15 जिलों में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। लेकिन यह रिपोर्ट हाल की नहीं है, बल्कि पिछले साल 23 मार्च को प्रकाशित किया गया था।

पड़ताल के दौरान हमें उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक फैक्ट चेकिंग हैंडल @InfoUPFactCheck का एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में भी वायरल वीडियो को पुराना बताया गया है। @InfoUPFactCheck के ट्वीट में लिखा गया है, “दावा: प्रदेश में लॉकडाउन की योजना। InfoUPFactCheck: सोशल मीडिया पर प्रसारित यह वीडियो पुराना है। वर्तमान में प्रदेश में किसी प्रकार के लॉकडाउन की योजना नहीं है।”

वेबदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का वायरल वीडियो साल भर पुराना है। पिछले साल मार्च के वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख