Fact Check: क्या उद्धव सरकार ने शुरू की दरगाह पर मुंबई पुलिस की सलामी की परंपरा? जानिए सच

Webdunia
गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (13:06 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मुंबई पुलिस माहिम स्थित सूफी संत मखदूम शाह माहिमी की दरगाह में सलामी देते नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि ये परंपरा महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने शुरू की है।

क्या है वायरल-

मुंबई पुलिस का यह वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा जा रहा है- “मुंबई पोलीस द्वारा पहली बार पीर हजरत मकदूम शाह को सलामी शिवसेना अब अपने अंतिम पड़ाव पे है..”



क्या है सच-

पड़ताल शुरू करते हुए हमने इंटरनेट पर अलग-अलग कीवर्ड से सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें एक यूट्यूब वीडियो मिला। वीडियो 12 दिसंबर 2019 को अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, माहिम स्थित बाबा मखदूम शाह की दरगाह पर सालाना एक मेला लगता है और वहां पारंपरिक रूप से पहली चादर मुंबई पुलिस की ओर से पेश की जाती है।



आगे की पड़ताल में हमें स्क्रॉल, सबरंग और इंडियन एक्सप्रेस की कुछ रिपोर्ट्स भी मिलीं। जिनसे पता चलता है कि मखदूम अली महिमी को मुंबई पुलिस का संरक्षक संत माना जाता है और पुलिस उनकी दरगाह पर 1917 से ही सलामी देती आ रही है।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। पुलिस द्वारा दरगाह पर सलामी देने की परंपरा 100 साल से ज्यादा पुरानी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख