Hanuman Chalisa

Fact Check: मजार के नीचे खुदाई के दौरान मिली नंदी की मूर्ति? जानिए इस वायरल फोटो का पूरा सच

Webdunia
सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (16:31 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में एक सफेद रंग का कमरा नजर आ रहा है, जिसके बाहर हरे रंग के लोहे की रैलिंग लगी हुई है। उसके पास जमीन खुदी हुई दिख रही है और जमीन के अंदर नंदी बैल की मूर्ति नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर कर कई सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मजार के नीचे खुदाई करने पर नंदी की मूर्ति निकली।

क्या हो रहा वायरल?

ट्विटर पर एक यूजर ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “ऊपर मज़ार, खुदाई किया तो नीचे नंदी, पूरे देश की यही सच्चाई है।”

इस ट्वीट को डेढ हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 700 से अधिक बार रीट्वीट किया गया है।

क्या है सच?

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा फेक है। ये मूर्ति मजार के नीचे नहीं बल्कि मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य के दौरान मिली थी।

वायरल ट्वीट पर कई यूजर्स ने कमेंट कर बताया है कि ऊपर मजार नहीं बल्कि मंदिर ही है। साथ ही, एक यूजर ने ऊपर मंदिर में नंदी की मूर्ति की ओर भी ध्यान आकर्षित करवाया।

वायरल फोटो को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें ये फोटो लॉस्ट टेंपल नाम के ट्विटर हैंडल पर मिली। ट्वीट में बताया गया है कि ये फोटो नमक्कल जिले के सेलंदियाम्मन मंदिर की है। जहां मंदिर परिसर को बढ़ाने दौरान खुदाई में जमीन के नीचे नंदी की मूर्ति मिली।

इससे हिंट लेते हुए हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें puthiyathalaimurai.com वेबसाइट की एक खबर मिली।
 
खबर के मुताबिक, ये फोटो तमिलनाडु के नमक्कल जिले के सेलंदियाम्मन मंदिर की है। जहां पुनर्निर्माण कार्य के दौरान नंदी की 1000 साल पुरानी मूर्ति मिली। ये खबर 5 सितंबर, 2021 को पब्लिश हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख