क्या 500 रुपए-बिरयानी के लिए बुर्का पहनकर शाहीन बाग पहुंचा ये शख्स...जानिए वायरल तस्वीर का सच...

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (13:04 IST)
सोशल मीडिया पर बुर्का पहने एक शख्स की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे CAA विरोधी प्रदर्शन में यह शख्स 500 रुपए और बिरयानी के लालच में बुर्का पहन कर पहुंच गया। बता दें, करीब एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई महिलाएं कर रही हैं।
 
क्या है वायरल-
 
ट्विटर हैंडल @Nationalist_Dee से यह तस्वीर शेयर की गई है और कैप्शन में लिखा है- ‘शाहीन बाग मे सलमा का बुरखा पहनकर बलमा भी पहुंच रहे है, बिरयानी और 500 का सवाल है! भइ’।

<

शाहीन बाग मे सलमा का बुरखा पहनकर बलमा भी पहुंच रहे है, बिरयानी और 500 का सवाल है!भइ pic.twitter.com/7qx0av75sZ

— Dकंगना फैन हिन्दू(@Nationalist_Dee) January 18, 2020 >
 
यह तस्वीर फेसबुक पर भी काफी शेयर की जा रही है।

 
क्या है सच- 
 
वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने इसे रिवर्स सर्च किया, तो हमें डेक्कन हेराल्ड की अक्तूबर 2015 की एक न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसका शीर्षक था- ‘बुर्का पहने आतंकियों ने कश्मीर के व्यस्त बाजार में चलाईं गोलियां, तीन घायल’।
 
हमने इस खबर को इंटरनेट पर सर्च किया, तो हमें इससे संबंधित कई अन्य मीडिया हाउस की रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिसमें यही वायरल तस्वीर लगी थी।
 
इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुर्का पहने कुछ आतंकवादियों ने पुलिस दल से सामना होने पर पुलवामा के एक व्यस्त बाजार में गोलियां चलाईं जिससे तीन नागरिक घायल हो गए। इस घटना के दौरान बुर्का पहने संदिग्ध आतंकवादियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि सोशल मीडिया का दावा झूठा है। वायरल तस्वीर का शाहीन बाग में चल रहे CAA विरोधी प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। यह तस्वीर करीब पांच साल पुरानी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

वार और पलटवार का खेल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- मैंने राज ठाकरे को हिन्दी सिखा दी

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अगला लेख