Hanuman Chalisa

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी ने चुराया समोसा, वीडियो हुआ VIRAL

Webdunia
गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (13:00 IST)
ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिंस हैरी हाथों में समोसा छिपाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। ITV News ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘रंगे हाथों पकड़े गए। भूखे प्रिंस हैरी कुकबुक के लॉन्‍च‍िंग कार्यक्रम में स्नैक लेकर जाते हुए नजर आए।’ ट्विटर पर प्रिंस हैरी की इस मासूम हरकत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी शरारती हंसी की तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, प्रिंस हैरी पत्‍नी मेगन मार्केल के साथ एक कुकबुक की लॉन्‍च‍िंग में पहुंचे थे। इसी पार्टी में प्रिंस हैरी को टेबल से एक समोसा चुराते हुए देखा गया। आप इस वीडिया में देख सकते हैं कि कैसे वह समोसा चुराकर अपने हाथों को पीछे करके गेस्ट के साथ खड़े हो गए।

लेकिन तभी उनको पता चल गया कि उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद प्रिंस हैरी स्माइल करते हुए किसी तरह से अपने हाथ में लिए समोसे को छुपाते हुए नजर आए और फिर गाड़ी में बैठकर निकल गए।

आपको बता दें कि प्रिंस हैरी 19 मई को हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्केल से शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी और हमारी देसी गर्ल बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा भी इस शादी में शामिल थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

17 साल का छात्र भारी पड़ा पूरे CBSE बोर्ड पर! कैसे सार्थक सिद्धांत ने हिला दी CBSE चेयरमैन की कुर्सी

देश में जल अनुसंधान की नई पहल शुरू, केंद्र और ISRO के बीच हुई बड़ी डील

LIVE: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

क्या विनाशकारी सिद्ध होगा इस बार एल नीन्यो?

दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट में लगी आग से 21 लोग जिंदा जले

अगला लेख