Hanuman Chalisa

क्या स्मृति ईरानी ने मां दुर्गा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का किया इस्तेमाल...जानिए वायरल वीडियो का सच...

Webdunia
बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (18:14 IST)
सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि स्मृति ईरानी ने मां दुर्गा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वायरल वीडियो एक न्यूज चैनल का है, जिसमें स्मृति ईरानी संसद में अंग्रेजी में बोलती हुई दिख रही हैं।

वायरल वीडियो में स्मृति ईरानी को अंग्रेजी में कह रही हैं- ‘दुर्गा पूजा सबसे ज्यादा विवादास्पद और नस्लवादी त्योहार है, जहां प्रतिमा में खूबसूरत दुर्गा मां को काले रंग के स्थानीय निवासी महिषासुर को मारते दिखाया जाता है। दुर्गा ने महिषासुर को शादी के लिए आकर्षित किया और 9 दिन बाद उसकी हत्या कर दी।

ये वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है।



सच क्या है?

वीडियो की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर ‘स्मृति ईरानी, मां दुर्गा’ कीवर्ड्स सर्च किया, तो पाया कि यह वीडियो साल 2016 का है और वायरल वीडियो को काट-छांट कर तैयार किया गया है।

दरअसल, तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 24 फरवरी 2016 को संसद में रोहित वेमुला और जेएनयू से जुडे मुद्दों पर अपने जवाब में दिल्ली के JNU के कुछ छात्रों का एक बयान पढ़कर सुनाया था। वायरल वीडियो उसी भाषण का हिस्सा है।

पूरे वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। वीडियो के 30वें मिनट के बाद देखने पर पता चला जाता है कि स्मृति ईरानी JNU के छात्रों का बयान पढ़कर सुना रही थीं।



स्मृति का कहना था कि अक्टूबर 2014 में महिषासुर शहादत दिवस के आयोजन के वक्त JNU के कुछ दलित-आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्रों ने एक बयान जारी किया था। इस बयान में मां दुर्गा के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। पूरे बयान को स्मृति ईरानी ने संसद में पढ़ा था और इसकी कड़ी आलोचना की थी।

वेबदुनिया ने भी इस पर खबर प्रकाशित की थी। वह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि भ्रम फैलाने के लिए स्मृति ईरानी के भाषण के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। स्मृति ईरानी ने मां दुर्गा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, 60 फुट टंकी हादसे में 1 की मौत, 16 घंटे बाद सेना के हेलीकॉप्टर से बचाए गए बच्चे

ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव, क्या है डोनाल्ड ट्रंप का अगला प्लान

Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग, AC ब्लास्ट से लगी आग की आशंका, 9 लोगों की मौत, 15 को बचाया गया

पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, भड़के ग्रामीणों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगाया 4 घंटे लंबा जाम, 65 साल के आरोपी को फांसी की मांग

India weather update : देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानिए किन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

अगला लेख