Festival Posters

Fact Check: ‘72 साल में पहली बार रुपया बांग्लादेशी टका से कमजोर’, जानें इस वायरल मैसेज का सच…

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2020 (12:48 IST)
सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि 72 साल में पहली बार भारतीय रुपया बांग्लादेशी टका से कमजोर हो गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स एक ग्राफिक कार्ड शेयर कर रहे हैं, जिसमें दावा किया गया है कि 100 टका के बदले अब 116 रुपए देने होंगे। यूजर्स इस तथ्य के बहाने मोदी सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं।

क्या है वायरल-

वायरल ग्राफिक कार्ड में लिखा गया है- ‘72 साल में पहली बार रुपया बांग्लादेशी टका से कमजोर... यानि 116 रुप्या दो और 100 टका लो’। इसके साथ में लिखा है- ‘जोर से बोलो भारत माता की जय’।

क्या है सच-

वेबदुनिया की पड़ताल में पता चला कि भारतीय रुपया बांग्लादेशी टका से मजबूत है। वर्तमान में,1 रुपया 1.13 टका के बराबर है। यानी एक भारतीय रुपया में बांग्लादेश का 1.13 टका खरीदा जा सकता है।

बता दें, साल 2013 में देश में मंदी के वक्त भी इसकी कीमत बांग्लादेशी टका से ज्यादा ही थी। 2013 में 1 भारतीय रुपया 1.14 टका के बराबर था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, क्या बोले पीएम मोदी?

इंडिगो संकट पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा सरकार देख रही है मामला

जम्मू कश्मीर में कैंसर का कहर, 5 साल में मिले 67 हजार से ज्यादा मरीज

इंडिगो का संकट छठे दिन भी जारी, खत्म नहीं हुई यात्रियों की परेशानी, एयरलाइंस ने रिफंड किए 610 करोड़

दोस्ती की राह पर पुतिन और ट्रंप, क्या होगा भारत पर असर?

अगला लेख