क्या दिल्ली चुनाव में 8 सीटों पर 100 से भी कम वोटों के अंतर से हारी BJP, जानिए सच...

Webdunia
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (13:19 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की। 70 विधानसभा सीटों में से आप को 62 और भाजपा को सिर्फ आठ सीटें मिलीं। इस बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भाजपा को जिन सीटों पर हार मिली है उनमें से 8 सीटों पर तो 100 से कम वोटों का अंतर है। मैसेज में दावा किया गया है कि भाजपा को कुल 36 सीटों पर 2 हजार से कम वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैसेज में आगे यह भी कहा गया कि दिल्ली में सिर्फ 3 प्रतिशत और वोटिंग हो जाती तो भाजपा जीत जाती और उसे कुल 44 सीटें मिल जातीं।
 
क्या है वायरल-
 
ट्विटर यूजर बिस्वजीत रॉय का ये ट्वीट लगभग 1700 बार रीट्वीट किया गया है और 4500 से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है।

<

Delhi..

BJP lost by less than:
100 votes: 8 Seats
1,000 votes:19 Seats
2,000 votes: 9 Seats
Add this seat won 8
It comes to 44 seat

Think what people do when they don't vote .
or
What u get when voting percentage is low .

3% more voting could have changed the entire game.

— Biswajit Roy (@biswajitroy2009) February 12, 2020 >

ये पोस्ट फेसबुक पर भी काफी शेयर किया जा रहा है।
 
क्या है सच-
 
इस पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट से दिल्ली चुनाव के रिजल्ट को चेक किया, तो पाया कि सिर्फ 3 सीटों पर ही भाजपा को 2 हजार से कम वोटों के अंतर से हार मिली है।
 
बिजवासन से आप प्रत्याशी भूपिंदर सिंह जून ने भाजपा के सत प्रकाश राणा को सबसे कम 753 वोटों से हराया।
 
लक्ष्मी नगर से आप प्रत्याशी अभय वर्मा ने भाजपा के नितिन त्यागी को 880 वोटों से हराया।
 
आदर्श नगर से आम आदमी पार्टी के पवन शर्मा ने बीजेपी के राज राज कुमार भाटिया को 1589 वोटों से हराया।
 
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 13 सीटों पर भाजपा की हार का अंतर 5000 वोटों से कम है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को 8 सीटों पर 100 से कम वोटों से हार मिलने का दावा गलत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख