जामिया हिंसा: 'जिसे सब सलमा समझ रहे थे वो तो सलीम निकला', जानिए वायरल तस्वीर का पूरा सच...

Webdunia
बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (13:02 IST)
नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में बीते रविवार को दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र सड़कों पर उतरे। सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। उनमें से एक बुर्का पहने शख्स की तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जामिया का एक छात्र लड़की का भेष बनाकर पत्थरबाजी और आगजनी करते हुए पकड़ा गया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने बुर्का पहना हुआ है और उसके नीचे ब्रा भी पहना हुआ है।
 
क्या है वायरल-
 
कई फेसबुक और ट्विटर यूजर्स इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिख रहे रहे हैं- ‘सलमा समझ कर दिल्ली पुलिस जिसे छोड़ रहे थे, वो तो कलमा पढ़ कर पत्थरबाजी करने वाला सलीम निकला...’।


<

सलमा समझ कर दिल्ली पुलिस जिसे छोड़ रहे थे, वो तो कलमा पढ़ कर पत्थरबाजी करने वाला सलीम निकला...#भूसा_भर_दो_जेहादियों_के_पिछवाड़े@HMOIndia @PMOIndia @rashtrapatibhvn @narendramodi pic.twitter.com/yUA5TfsnbR

— राधा रमण सिंह (@Ramansingh_79) December 16, 2019 >


 
क्या है सच-
 
हमने बुर्के पहने शख्स की तस्वीर को रिवर्स सर्च किया, तो हमने पाया कि यह तस्वीर लेबनान और इराक में भी वायरल हुई थी। दावा किया गया था कि वहां एक शख्स महिला की भेष में बच्चा चोरी करने की कोशिश कर रहा था। जहां एक ओर लेबनान इंटरनल सिक्योरिटी फोर्सेस ने ट्वीट कर इस दावे का खंडन किया और लिखा कि लेबनान में ऐसे किसी शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है, वहीं इराकी मीडिया ने भी इस दावे को नकारते हुए बताया कि वायरल तस्वीर मिस्र के काहिरा की है।
 
खबरों के मुताबिक, यह घटना 2017 में काहिरा में हुई थी। इस शख्स को काहिरा फेस्टिवल सिटी मॉल के गेट नंबर 8 के सामने से पकड़ा गया था। स्थानीय लोगों ने इस नकाबपोश शख्स की संदिग्ध गतिविधियों के चलते उसे पकड़ लिया था। बाद में पता चला कि वह महिला के भेष में बच्चे चोरी करने की कोशिश कर रहा था।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल दावा झूठा है। तस्वीर में दिख रहे शख्स का जामिया के प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है। वह शख्स काहिरा के मॉल से बच्चे चुराने के आरोप में पकड़ा गया था। यह घटना दो साल पुरानी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख