Fact Check: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से 10 मिनट पहले का वीडियो बताकर किया जा रहा वायरल, जानिए क्या है सच...

Webdunia
गुरुवार, 18 जून 2020 (12:17 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित घर में फांसी के फंदे से लटका मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत पिछले छह महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनसे जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेड पर एक व्यक्ति काफी बेचैन नजर आ रहा है। वह कभी बेड पर कूदता है तो कभी तकिए फेंकता हुआ दिखता है। दावा है कि यह सुशांत सिंह राजपूत के मरने से 10 मिनट पहले का वीडियो है।

क्या है वायरल-

टिकटॉक यूजर “singervinay45” ने इस वीडियो के साथ डुएट बनाते हुए लिखा- ‘सुशांत सिंह राजपूत के मरने के 10 मिनट पहले का वीडियो’।


यह वीडियो टिकटॉक पर काफी वायरल हो रहा है और ट्विटर पर भी शेयर किया जा रहा है।


 क्या है सच-

वायरल वीडियो सुशांत सिंह राजपूत का नहीं है, बल्कि एक अमेरिकी शख्स Ben Esqueda का है। दरअसल, ओरिजनल वीडियो Ben Esqueda ने 9 अप्रैल को डाला था। वीडियो के साथ कैप्शन में बेन ने लिखा था, ‘जब आप सपने में किसी से प्यार कर रहे हों और आंख खुले तो बिस्तर खाली हो.....मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं उठा तो मेरे साथ यह हुआ।’

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो का सुशांत सिंह राजपूत से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक अमेरिकी टिकटॉक यूजर का दो महीने पुराना वीडियो है।



सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

बाढ़ पीड़ितों के संकट मोचक बने मुख्यमंत्री योगी, अब तक 6 लाख से ज्‍यादा लोगों को दी राहत

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी सरकार : योगी आदित्यनाथ

15 अगस्त को नन्हें सपनों को नई उड़ान देगी योगी सरकार, क्रियाशील होंगी 3000 से अधिक बालवाटिकाएं

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

अगला लेख