क्या इस लड़की पर हमले का ‍वीडियो लव जिहाद का है...जानिए सच...

Webdunia
सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (14:55 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की के गले और गाल से खून निकलता दिख रहा है। वहीं, कुछ लोग एक लड़के को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह घटना झारखंड के रामगढ़ जिले का है और मामला लव जिहाद का है, जिसमें एक मुस्लिम लड़का, एक हिंदू लड़की को मारने के उद्देश्य से घुमाने ले गया था।

क्‍या है वायरल पोस्‍ट में?

ट्विटर पर एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘ये घटना है झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू घाटी की जहां हिन्दू भाइयो की सतर्कता ने एक हिन्दू लड़की की जान बचाई। शांतिदूत लड़की को मारने के उद्देश्य से घुमाने ले आया था।।

इस वीडियो को बीस हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लगभग 1800 लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है।

कई अन्य यूजर्स ने फेसबुक और ट्विटर पर इस वीडियो को इसी तरह के कैप्शन के साथ शेयर किया है।

क्या है सच?

वायरल पोस्‍ट में इस घटना को झारखंड के पतरातू घाटी का बताया गया है, तो हमने गूगल में ‘झारखंड, पतरातू घाटी, लड़की पर चाकू से हमला’ कीवर्ड्स के साथ सर्च किया। हमें कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं, जिसमें बताया गया कि शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया।

न्यूज रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना 15 सितंबर, 2019 की है। लातेहार के चंदवा का रहने वाला अरविंद कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने रांची आया था। दोनों घूमने के लिए पतरातू घाटी गए। इसी दौरान अरविंद ने अपनी प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। फिर अरविंद ने अपनी प्रेमिका को बेवफा बता गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद लड़की जोर से चिखने लगी, जिससे स्थानीय लोग मौके पर आ पहुंचे और अरविंद को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि झारखंड के पतरातू घाटी के वीडियो में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। इसे गलत ढंग से वायरल किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख