Festival Posters

क्या CAB का विरोध कर रहे लोगों पर असम पुलिस ने चलाई गोलियां, जानिए वायरल वीडियो का सच...

Webdunia
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 (14:57 IST)
संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) 2019 पर अब राष्ट्रपति ने भी मुहर लगा दी है। देशभर में इसके बिल का विरोध हो रहा है, खासकर उत्तर पूर्व के राज्यों में। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो असम में CAB का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग की है।
 
क्या है वायरल वीडियो में-
 
वायरल वीडियो में दो पुलिसवाले भीड़ पर गोली चलाते नजर आ रहे हैं। देखा जा सकता है कि गोली चलने के बाद एक-दो लोगों को गोली लगती है जिन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है।

<

Check India and Assam. It's burning. social network blocked. Amenities blocked and people are being killed with the passing of the #CABBill2019
Show the world how the "largest democracy" is treating its democracy as the news channels are barred to spread the issue. pic.twitter.com/FYAyPg18X1

— Medhabrata Buragohain (@medhabrata) December 12, 2019 >



 
क्या है सच-
 
गूगल क्रोम एक्सटेंशन InVID का इस्तेमाल करते हुए हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम निकाले और फिर उनको रिवर्स इमेज सर्च किया, तो पाया कि वायरल वीडियो झारखंड पुलिस के मॉक ड्रिल का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खूंटी में अक्तूबर 2017 में पुलिस ने मॉक ड्रिल किया था।
 
बता दें, यह वीडियो इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग जगहों के नाम से वायरल किया जा चुका है। इसे मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर पुलिस फायरिंग और कश्मीरियों पर पुलिस फायरिंग के रूप में शेयर किया जा चुका है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि असम में CAB का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग के नाम पर शेयर किया जा रहा वीडियो फेक है। यह 2017 के झारखंड पुलिस के मॉक ड्रिल का वीडियो है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

युद्ध का असर: होली के बाद खुलते ही शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1684 अंक टूटा

4 March Top Stories : देशभर में होली की धूम, महायुद्ध के बीच शेयर बाजार लाल, मोजतबा को ईरान की कमान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

अगला लेख