Dharma Sangrah

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चांद की सतह पर स्पॉट हुए विक्रम लैंडर की यह तस्वीर... लेकिन सच क्या है?

Webdunia
सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (18:31 IST)
चांद की सतह पर लैंडिंग से पहले ISRO का चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था। लेकिन, जैसे ही रविवार को ISRO चीफ के सिवन ने बताया कि ऑर्बिटर की मदद से चांद की सतह पर विक्रम लैंडर के लोकेशन का पता चल चुका है, तो भारतीयों को उम्मीद जागी कि लैंडर विक्रम से संपर्क फिर से स्थापित हो सकता है।

इसी उत्साह में कई लोगों ने VikramLanderFound हैशटैग के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर दीं। लोग इन तस्वीरों को ISRO चीफ द्वारा जारी किए जाने का भी दावा कर रहे हैं। देखते ही देखते ट्विटर पर ये तस्वीरें ट्रेंड करने लगीं।

क्या है इन तस्वीरों का सच?

ये सभी तस्वीरें विक्रम लैंडर की नहीं हैं। स्पेस जर्नलिस्ट जोनाथन ने ट्वीट कर बताया कि विक्रम लैंडर की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, वह अपोलो 15 लूनर लैंडिंग साइट की तस्वीर है।

आपको बता दें कि जो तस्वीर ऑर्बिटर के द्वारा ली गई है वो थर्मल इमेज है, न कि कोई नॉर्मल इमेज है। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वो नार्मल इमेज हैं।

वायरल तस्वीरों को रिवर्स इमेज सर्च करने पर भी पता चलता है कि ये अपोलो 15 लूनर लैंडिंग साइट की तस्वीर है।

इसरो के मुताबिक, अब दूसरी तस्वीर आर्बिटर पहली तस्वीर से तीन दिन बाद ही ले पाएगा, जब वो एक निश्चित लोकेशन पर आएगा।

चंद्रयान 2 को लेकर इसरो का आज भी एक बड़ा बयान आया है। इसरो ने कहा कि लैंडर विक्रम टूटा नहीं है, वह पूरी तरह सुरक्षित। लैंडर से संपर्क करने की कोशिशें की जा रही हैं।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि वायरल हो रही तस्वीर अपोलो 15 लूनर लैंडिंग साइट की तस्वीर है, न कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

SIR के लिए 2003 की वोटर लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है?

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख