Hanuman Chalisa

Fact Check: मुसलमानों का मजाक उड़ाने के लिए Volkswagen ने बनाया Suicide Bomber वाला ये विज्ञापन? जानिए पूरा सच

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (14:31 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन का विज्ञापन बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुसाइड बम जैकेट पहने एक शख्स फॉक्सवैगन कार में बैठता है और कार को चलाकर एक पब्लिक प्लेस पर रोक देता है। इसके बाद वह शख्स एक बटन दबाता है जिससे कार के अंदर धमाका हो जाता है, लेकिन इसका असर कार के बाहर बिलकुल नहीं होता। आखिर में फॉक्सवैगन के लोगो के साथ टैगलाइन “Polo। Small but tough” लिखा नजर आता है। वीडियो शेयर कर लोग दावा कर रहे हैं कि फॉक्सवैगन ने इस विज्ञापन के जरिए मुसलमानों का मजाक उड़ाया है।

क्या है वायरल-

सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी फॉक्सवैगन ने इन शांति दूतों का जमकर मजाक उड़ाया है, शांतिदूत आतंकी फॉक्सवैगन की कार में बम लेकर ब्लास्ट करना चाहता है लेकिन कार इतना मजबूत है कि ब्लास्ट नहीं होता। अगर ऐसा ऐड किसी भारतीय कंपनी ने बनाया होता तो अब तक इस्लाम खतरे में आ गया होता।’

क्या है सच-

हमने इंटरनेट पर ‘volkswagen terrorist ad’ कीवर्ड की मदद से सर्च किया तो हमें 2005 की ‘The Guardian’ की एक न्यूज रिपोर्ट मिली, जिससे पता चला कि इस वीडियो का फॉक्सवैगन कंपनी से कोई लेना देना नहीं है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय फॉक्सवैगन के प्रवक्ता ने इस बात को खारिज किया था कि ये वीडियो फॉक्सवैगन का विज्ञापन है।

पड़ताल जारी रखते हुए हमें ‘ABC 10 News’ नाम के एक वेरिफाइड यूट्यूब चैनल का एक वीडियो मिला, जिसमें वायरल वीडियो के बारे में सच्चाई बताई गई थी। ABC 10 News के मुताबिक, ये वीडियो सालों पहले ‘Lee & Dan’ नाम की एक टीम ने बनाया था, जो पहले भी इस तरह के फेक विज्ञापन बनाती आई है।
 
वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फेक है। इस वीडियो को फॉक्सवैगन ने नहीं बनाया है, बल्कि यह एक पैरोडी वीडियो है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

अगला लेख